{"_id":"65e0ea237de89105c7086ce5","slug":"those-who-looted-a-businessman-are-away-from-the-police-rampur-news-c-282-1-rmp1004-117111-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: व्यापारी से लूटपाट करने वाले पुलिस की पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: व्यापारी से लूटपाट करने वाले पुलिस की पकड़ से दूर
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शौकत अली रोड पर मोपेड सवार व्यापारी की आंख में मिर्च पाउडर झोंककर ढाई लाख रुपये लूटने की घटना के चौबीस घंटे बाद भी बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस ने इस मामले में देर रात मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस ने अमरूद विक्रेता से भी पूछताछ की। घटनास्थल का मौका मुआयना भी किया। पुलिस की नजर सीसीटीवी कैमरों पर भी टिकी है।लूटपाट की यह वारदात शौकत अली रोड पर एक शापिंग मॉल के पास बुधवार रात करीब 8:30 बजे हुई थी। गंज थाना क्षेत्र के शुतुरखाना निवासी जावेद शम्सी बुधवार को दुकानदारों से कैश कलेक्शन के लिए निकले थे। शौकत अली रोड पर एक शापिंग माॅल के करीब उन्होंने सड़क किनारे खड़े अमरूद के ठेले से अमरूद खरीददारी की। इस बीच पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके पास आकर उनकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे।
सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने इस प्रकरण में देर रात व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के चौबीस घंटे बाद भी फिलहाल पुलिस खाली हाथ है। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरों को खंगाला लेकिन कोई सीसीटीवी कैमरा न होने की बात सामने आई है। पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों की तलाश में कई संदिग्धों से पूछताछ की।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
-व्यापारी के साथ हुई घटना के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। जल्द ही इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। - राजेश द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
देर रात तक थाने में जुटे रहे व्यापारी
व्यापारी के साथ हुई लूटपाट की वारदात की सूचना मिलने के बाद व्यापार मंडल से जुड़े तमाम व्यापारी सिविल लाइंस थाने पहुंच गए। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा भी थाने पहुंचे ,जहां उन्होंने इस घटना की जानकारी ली। साथ ही इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। बाद में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -