{"_id":"6ab81f72de412c6a6000ceba","slug":"1634-mm-of-rainfall-in-24-hours-many-areas-inundated-drains-overflowing-rampur-news-c-282-1-rmp1001-181027-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: 24 घंटे में 163.4 एमएम बरसे बादल...कई इलाके जलमग्न, नाले उफनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: 24 घंटे में 163.4 एमएम बरसे बादल...कई इलाके जलमग्न, नाले उफनाए
Sun, 27 Sep 2026 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
106 रामपुर के नैनीताल बाईपास के किनारे जलभराव। अमर उजाला
रामपुर। जिलेभर में पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार को दिनभर हुई बारिश से सड़कें तालाब बन गईं। शहर के कई मुख्य मार्ग बारिश के पानी में डूब गए। वाहन चालक सड़कों पर जूझते नजर आए। हालांकि बारिश से सात डिग्री सेल्सियश तापमान में गिरावट आने से उमसभरी गर्मी से राहत जरूर मिली। स्वार, टांडा, मिलक, बिलासपुर और शाहबाद में भारी बारिश हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शुक्रवार रात 11 बजे से शुरू हुई बारिश शनिवार को दिनभर होती रही। इससे शौकत अली रोड, कचहरी रोड, रोडवेज, सिविल लाइंस समेत शहर के कई प्रमुख हिस्सों में सड़क पर पानी भर गया। शहर के नाले और नालियां उफन गए। कई जगह नाले-नालियां चोक होने से बारिश का पानी सड़कों पर फैल गया। जल निकासी की व्यवस्था प्रभावित होने के कारण बारिश रुकने के बाद भी कई इलाकों में पानी जमा रहा। शहर के व्यस्त मार्गों पर जलभराव का असर यातायात पर भी पड़ा। वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और कई जगह लोगों को पानी के बीच से वाहन निकालने के लिए जूझना पड़ा। दुकानों और प्रतिष्ठानों के आसपास पानी जमा होने से कारोबार भी प्रभावित हुआ। स्टेशन परिसर और रेलवे ट्रैक के आसपास पानी भरने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
तापमान में गिरावट के साथ मौसम में काफी ठंडक आ गई। देर रात तक बारिश का सिलसिला जारी रहने से लोगों की चिंता और बढ़ी रही। इसके अलावा बारिश ने जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। नाले और नालियां कचरा जमा रहने से चोक रहना और प्रमुख सड़कों का घंटों पानी में डूबे रहना शहर की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता रहा।
विज्ञापन
-- -- --
जिले में कहां कितनी हुई बारिश-
तहसील बारिश
सदर 33.5 मिमी
स्वार 10.2 मिमी
बिलासपुर 43.5 मिमी
मिलक 38.6 मिमी
शाहबाद 31.5 मिमी
टांडा 6.1 मिमी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जिले में कुल बारिश 163.4 मिमी

इसेंट-
रोडवेज वर्कशाप पर भरा पानी
रामपुर रोडवेज की वर्कशाप पर हर बार जल भराव की स्थिति हो जाती है। वर्कशाप में पानी भर जाने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत होती रही। तालाब बने रोडवेज वर्कशाप की वजह से लोगों के वाहन फंसते रहे।
-- -- -
नाले भी ऊफनाए, खूब बही गंदगी
रामपुर। शहर में 84 नाले-नालियां मौजूदा समय में है। इन नालों में कचरा जमा होने से इनका बहाव रुक गया और गंदगी सड़क तक आने लगी। पनवड़िया इलाके के नाले का पानी सड़क तक आ गया, जिससे गंदगी फैल गई।
-- -- -
वर्जन--
आने वाले दिन में मौसम में सुधार आएगा, लेकिन यहां से मौसम परिवर्तन होने की संभावना भी बढ़ जाएगी। मौसम में ठंडक का अहसास होने लगेगा। हल्की बूंदाबांदी की आगे संभावना है। -मोहम्मद दानिश, मौसम विज्ञानी, लखनऊ

वर्जन