फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rain knocks out power in several areas; pole falls on Kotwali feeder.

Rampur News: बारिश ने उड़ाई कई इलाकों की बिजली, कोतवाली फीडर पर गिरा खंभा

Sun, 27 Sep 2026 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 27 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Rain knocks out power in several areas; pole falls on Kotwali feeder.
रामपुर। तेज बारिश ने लोगों की रात की नींद उड़ा दी। सुबह कुछ देर बिजली आने के बाद फिर दोबारा चली और इसके बाद से 24 घंटे से इलाकों में बिजली सप्लाई नहीं है। देर रात बारिश के दौरान कोतवाली फीडर पर जर्जर पोल गिर गया, जिससे बिजली व्यवस्थाओं की मजबूती का अंदाजा भी लग गया। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर तार टूटने और खंभों में फाल्ट की सूचनाएं आती रहीं और टीम फाल्ट खोजती रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम से ही बारिश का मौसम बन रहा था। मौसम ठंडा होने के साथ तेज हवाएं भी चलने लगी थीं। करीब 11 बजे के बीच तेज बारिश शुरू हुई और इसके साथ किला, डूंगरपुर, शौकत अली रोड, सिविल लाइन, शाहबाद गेट, हाथीखाना, शुतुरखाना, घेर मियां खां, घेर हसन खा, घेर मर्दान खां समेत कई इलाकों में अंधेरा छा गया। सप्लाई न होने से लोगों के घरों की गलियों तक सन्नाटा पसर गया। लगातार बारिश के बीच बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। रातभर कई इलाके अंधेरे में डूबे रहे। शनिवार सुबह भी बारिश के बीच बिजली संबंधी शिकायतों का सिलसिला जारी रहा। विभागीय टीमें अलग-अलग स्थानों पर फाल्ट तलाशने और आपूर्ति बहाल करने में जुटी रहीं। इसके अलावा कोतवाली फीडर पर जर्जर पोल गिरने की घटना ने भी बिजली व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए। बारिश और तेज हवा के बीच कमजोर पोल के गिरने से आपूर्ति बाधित हुई। इससे जुड़े इलाकों में लंबे समय तक बिजली नहीं आ सकी।
विज्ञापन


बिजली गुल तो पानी का भी संकट
बिजली आपूर्ति ठप होने का असर पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ा। घरों में पानी की मोटरें नहीं चल सकीं। सुबह से ही लोगों को पानी की जरूरत पूरी करने में परेशानी हुई। कई परिवारों को पेयजल के लिए दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ा। बिजली और पानी दोनों की समस्या ने बारिश के बीच लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
तेज बारिश में करंट फैलने से बचाव को लेकर शट डाउन लिया जाता है, जिस वजह से दिक्कत होती है। यह भी लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी है। टीम लगी हुई है सप्लाई सुचारू करवा दी जाएगी। -पीके शर्मा, एक्सईएन प्रथम, रामपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed