फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   thief died in gun shot of guard

Rampur News: बंद पड़ी फैक्टरी पर चोरों का धावा, गार्ड की गोली से एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
thief died in gun shot of guard
रामपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पनवड़िया के पास बंद पड़ी हंसा फैक्टरी पर मंगलवार देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर फैक्टरी की छत से पाइप लाइन चोरी कर ले जा रहे थे। इतने में डयूटी दे रहे गार्डो को भनक लगी तो वह छत की तरफ दौड़े। ललकारने पर हड़बड़ाए चोरों ने गार्डों पर फायर झोंक दिया। जबाव में गार्ड ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की। फायरिंग में एक चोर घायल हो गया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस बीच अन्य चोर वहां से फरार हो गए। गार्ड का कहना है कि चोर हथियारों से लैस थे। आत्मरक्षा के लिए उन्होंने फायर किया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

देर रात करीब 11 बजे के आसपास पुरानी बंद पड़ी फैक्टरी में चोर छत के रास्ते से दाखिल हुए। इसके बाद वह लोग पाइपलाइन को तोड़ने लगे। इस बीच फैक्टरी गेट पर डयूटी दे रहे दो गार्ड नेकपाल और नन्हें को तोड़फोड़ की आवाज सुनाई दी । जिस पर नेकपाल ने अपनी बंदूक भी साथ ली और दोनों छत पर पहुंचे तो देखा कि चोर पाइप लाइन तोड़ने में लगे हुए हैं। जिस पर उन्होंने चोरों को ललकारा तो हड़बड़ाए चोरों ने पाइप लाइन छोड़ दी और गार्डों पर फायर कर दिया। नेकपाल ने भी जवाब में अपनी लाइसेंसी बंदूक से दो फायर किए। गोली एक चोर की पीठ और पैर में लगी। गोली लगने से चोर वहीं गिर गया, जबकि अन्य चोर वहां से छत से कूद कर फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त महेंद्र निवासी पनवड़िया के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इंस्पेक्टर शरद पंवार ने बताया कि गार्ड की तरफ से बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। महेंद्र के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है शीघ्र ही उन्हें दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed