फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   thermal screaning of 250 persons

25 पुलिसकर्मियों सहित 250 लोगों की टीम ने किया थर्मल स्क्रीनिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
thermal screaning of 250 persons
रामपुर। रविवार सुबह को मोबाइल मेडिकल यूनिट टीम ने आगापुर चौराहे पर पहुंचकर ड्यूटी कर रहे करीब 25 पुलिस कर्मियों सहित 250 लोगों की थर्मल स्क्रीिनिंग की।जिसमेम सभी की रिपोर्ट सामान्य आई।
विज्ञापन

जिले भर में कोरोना के 24 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं लेकिन इनमें से कई रोगी ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। फिर भी संक्रमण फैलने का खतरा बना है। पुलिस और प्रशासन संक्रमण रोकने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सड़कों पर जहां-तहां पुलिस तैनात है। इन सभी की सुरक्षा का भी स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से ध्यान रख रहा है। जिले भर में दो मोबाइल मेडिकल यूनिट की एबुलेंस चल रही है,जो कि जिले भर में समय-समय पर जाकर लोगों का चेकअप कर रही है। रविवार सुबह को यह एंबुलेंस आगापुर चौराहे पर जाकर खड़ी हो गई। उसके बाद टीम द्वारा चौराहे पर बैठे चौकी इंचार्ज सहित करीब 25 पुलिस कर्मियों का थर्मल स्क्रीनिंग की गई। उसके बाद रास्ते में चलने वाले राहगीरों को रोककर सभी को चेक किया गया। इस तरह से टीम ने करीब ढाई सौ लोगों का चेकअप करने के बाद वहां से चली गई। सभी की जांच रिपोर्ट सामान्य आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed