फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   There was silence at Sapa office, police remained deployed

Rampur News: सपा कार्यालय पर पसरा रहा सन्नाटा, तैनात रही पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
There was silence at Sapa office, police remained deployed
रामपुर। शिक्षा विभाग की जमीन पर बने सपा दफ्तर (दारुल आवाम) को सील किए जाने के बाद शनिवार को यहां पर सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान यहां पुुलिस भी तैनात रही। दफ्तर सील होने के बाद सपाइयों में रोष है।
विज्ञापन

जौहर ट्रस्ट को शिक्षा विभाग की दी गई जमीन की लीज को निरस्त किए जाने के फैसले के बाद प्रशासन ने शुक्रवार को इस जमीन पर स्थित रामपुर पब्लिक स्कूल को खाली कराकर सील कर दिया था। वहीं दूसरी ओर प्रशासन की ओर से इसी जमीन पर स्थित सपा कार्यालय (दारुल आवाम) को भी सील कर दिया गया था। सपा दफ्तर को सील किए जाने के दौरान सपाइयों की पुुलिस प्रशासन से नोकझोंक भी हुई थी। प्रशासन की सख्ती के आगे कोई विरोध नहीं कर सका। दफ्तर सील होने के बाद पुुलिस को एहतियातन तैनात किया गया है। इस बीच शनिवार को भी यहां पर पुलिस बल तैनात रहा। दफ्तर में ताले लटके हुए नजर आए। यहां कोई सपाई भी नजर नहीं आया। फिलहाल प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर सपाइयों में रोष है।
विज्ञापन

--------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएस को चालू कराएं राष्ट्रपति
रामपुर। जनहित सेवा समिति ने शासन के आदेश पर प्रशासन द्वारा रामपुर पब्लिक स्कूल को सील किए जाने पर आक्रोश जताया है। कहा कि बीच सत्र में बच्चों की पढ़ाई बाधित करके अच्छा नहीं किया गया है। राष्ट्रपति इस मामले का संज्ञान लेते हुए इस स्कूल को फिर से चालू कराएं। यह बात समिति की ओर से आयोजित बैठक में प्रदेशाध्यक्ष वसीम उल हसन खां ने कही। कहा कि इस फैसले से छात्राओं के भविष्य पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। बच्चे और उनके अभिभावक बहुत परेशान हैं। बच्चों के भविष्य की चिंता सरकार को करनी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग करते हुए कहा कि बीच सत्र में बंद किए गए स्कूल को दुबारा खुलवाया जाए। साथ ही बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था कराई जाए। इस मौके पर अंकुश अग्रवाल, गुड्डू खां, शिप्पी, इरफान, तनवीर खां, फरमान खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed