{"_id":"6633f7368b3bffb277034a27","slug":"there-is-mourning-in-two-villages-after-the-death-of-four-people-in-the-accident-rampur-news-c-282-1-rmp1004-121057-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: हादसे में चार लोगों की मौत के बाद दो गांवों में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: हादसे में चार लोगों की मौत के बाद दो गांवों में छाया मातम
विज्ञापन
रामपुर। संभल के गुन्नौर में हुए हादसे में चार लोगों की मौत के बाद रामपुर के दो गांवों हाजीपुर और रायपुर में मातम छा गया। पूरा परिवार एक कार से धार्मिक यात्रा के लिए निकले थे, लेकिन बीच रास्ते में वह हादसे का शिकार हो गए।सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रायपुर के किसान भगवंत सिंह अपने परिवार के साथ वृंदावन के लिए बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे कार से निकले थे। कार में कुल नौ लोग सवार थे। बताया गया कि गुन्नौर के पास उनकी कार रोडवेज बस से टकरा गई। जिससे कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए।
हादसे में भगवंत की बेटी राधिका और धनुषा की मौत हो गई। इसके अलावा उनकी शहजादनगर थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी सास मीना व राजबाला की मौत हो गई। हादसे में भगवंत सिंह, उनकी पत्नी प्रीति, बेटा कृष्णा, रिश्ते का साला पुष्पेंद्र व कमल घायल हो गए। हादसे की सूचना शाम को दोनों के गांव पहुंची, जिसके बाद परिवार के लोग स्तब्ध हो गए।
रायपुर गांव में भगवंत के घर रिश्तेदारों की भीड़ लग गई। हादसे की सूचना के बाद अन्य परिजन भी संभल के लिए रवाना हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक भगवंत किसान हैं। अपने ससुरालियों के साथ कार से बृहस्पतिवार को घर से निकले थे, लेकिन वह वृंदावन तक नहीं पहुंच पाए। हाजीपुर गांव में भी भगवंत की ससुराल में मातम छा गया।