फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Theft revealed in Government Inter College and Women's Degree College, three accused arrested

राजकीय इंटर कालेज और महिला डिग्री कालेज में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Theft revealed in Government Inter College and Women's Degree College, three accused arrested
स्वार। क्षेत्र के महिला डिग्री कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज में हुई चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए कोतवाली पुलिस ने तीन चोर गिरफ्तार किए हैं। उनके पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद हुआ है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

बाजपुर मार्ग जामिनगंज स्थित स्वार महिला डिग्री कॉलेज में एक अक्तूबर की रात चोरी की घटना हुई थी जिसमें चोरों ने कई हजार का सामान चोरी किया था। कुछ सामान वह जंगल में फेंक कर फरार हो गए थे। इस घटना की रिपोर्ट कॉलेज की प्रबंधक कमर जहरा ने दर्ज कराई थी। इसके दो दिन बाद नगर के राजकीय इंटर कॉलेज में चोरी की बड़ी वारदात हुई जिसमें चोरों ने लगभग दो लाख का सामान चोरी किया था। वह कंप्यूटर, इनवर्टर, पंखे, पानी की मोटर, सीसीटीवी सिस्टम समेत अन्य सामान चोरी करके ले गए थे। तीन दिन के भीतर चोरी की दो वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने घटनाओं के खुलासे के लिए टीम का गठन किया था। गुरुवार को मुखबिर ने सूचना दी थी पुलिस को चोरी के मामलों में जिनकी तलाश है वह नगर के मोहल्ला चक स्वार में यूनुस के मकान में बैठे हैं। कोतवाली हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने मोहल्ला स्थित घर में छापे की कार्रवाई की। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन लोगों को दबोच लिया। तीनों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने ही डिग्री कॉलेज और इंटर कॉलेज में चोरियां की थीं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी आजम, इरफान और फिरोज हैं। आरोपियों के पास से आर्मेचर सीलिंग फैन, चूल्हा स्टील, कूकर, चम्मच, गैस सिलिंडर घरेलू व एक सिलिंडर कॉमर्शियल, टिल्लू पंप, बैटरी और इनवर्टर आदि सामान बरामद किया है। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गिरफ्त में आए आरोपियों का है अपराधिक इतिहास
स्वार। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश शातिर हैं और उनके खिलाफ चोरी समेत कई तरह के अपराध कोतवाली में दर्ज हैं। आजम के खिलाफ स्वार कोतवाली में आबकारी एक्ट, एनडीपीएस और चोरी दो मुकदमों सहित चार मुकदमे, इरफान के खिलाफ चोरी व आर्म्स एक्ट आदि के चार केस जबकि फिरोज पर जुआ, घर में घुसकर मारपीट और चोरी समेत कुल पांच मामले स्वार कोतवाली में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed