फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Theft of Rs 9 lakh from two houses in two villages

Rampur News: दो गांवों के दो घरों से नौ लाख की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Theft of Rs 9 lakh from two houses in two villages
रामपुर। अजीमगनर थाना क्षेत्र के पाइंदानगर और बगड़खा गांव के दो मकानों में घुसे चोरों ने करीब नौ लाख रुपये का सामान समेट लिया। चोरों ने तीन और घरों में नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पाइंदानगर निवासी सहादत बुधवार रात अपने परिवार के साथ आंगन में सो रहे थे। रात में नकब लगाकर घर के पीछे से घुसे चोरों ने नौ तोला सोने और चांदी के जेवर और करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर फरार हो गए। वहीं इसी गांव के राइस के घर में भी चोरों ने भूसे से भरे कमरे में नकब लगाया, जिससे चोरी का प्रयास विफल हो गया। इसके बाद चोरों ने गांव के ही हनीफ के घर भी नकब लगाई, लेकिन आहट होने पर हनीफ जाग गए जो चोर फरार हो गए।
विज्ञापन

वहीं बगड़खा गांव में भी चोरों ने महेंद्र के घर में नकब लगाकर बक्से में रखे 40 हजार रुपये निकाल लिए। चोरों ने अहमद हसन के घर में भी कूमल लगाया, लेकिन जाग होने पर परिजनों ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गए। सहादत व महेंद्र के घरों से चोर करीब नौ लाख की चोरी कर ले गए। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed