Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Chargesheet filed against three accused in the murder of a grocery shopkeeper

Rampur News: परचून दुकानदार की हत्या में तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Wed, 18 Nov 2026 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 18 Nov 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed against three accused in the murder of a grocery shopkeeper
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बिजइया गांव में परचून दुकानदार पूरन सिंह यादव की हत्या के मामले में जेल भेजे गए तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। पुलिस ने मामले की विवेचना पूरी करने के बाद यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बिजइया गांव निवासी परचून दुकानदार पूरन सिंह यादव (45) का शव तीन अक्तूबर की सुबह गांव के बाहर खेत में मिला था। धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या की गई थी। पूरन रात में अपनी दुकान पर ही सोते थे। सुबह घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश की तो उनका शव खेत में पड़ा मिला। घटना के बाद परिजनों ने जमीन की रंजिश में हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए नरपत और मक्खन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो विवेचना के दौरान पंजाबनगर निवासी बंशीधर का नाम भी सामने आया। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पूरन ने बंशीधर को विश्वास में लेकर उसकी जमीन सस्ते दामों में खरीद ली थी। आरोप है कि जमीन के रुपये भी नहीं दिए गए थे। इसी बात को लेकर उनके बीच रंजिश चल रही थी। पुलिस के अनुसार, इसी विवाद में तीनों ने मिलकर पूरन की हत्या की थी।

पुलिस ने नरपत और बंशीधर की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल एक चाकू और एक खुखरी बरामद की थी। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की विवेचना पूरी कर नरपत, मक्खन और बंशीधर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed