फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   theft in traders house

सिविल लाइंस क्षेत्र में मकान का ताला तोड़कर सात लाख की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
theft in traders house
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक कारोवारी के घर चोरों ने मकान के ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दे दिया। चोर सोने चांदी के आभूषण सहित सात लाख का माल चोरी कर ले गए। कारोबारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। बाद में पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रोशन बाग निवासी प्रवीण कुमार गुप्ता घर के पास ही आटे का कारोबार करते हैं। रविवार को प्रवीण कुमार गुप्ता अपने परिवार के साथ रामनगर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इस दौरान आधी रात को चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर पूरी तरह से खंगाला। चोर दो लाख की नगदी समेत पांच लाख रुपये के आभूषण उठा ले गए। सोमवार को वापस आने पर घर का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर कमरे में सारा सामान बिखरा पड़ा था। जिसको देख परिजन हक्का-बक्का रह गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर वापस लौट गई। बाद में पुलिस ने पीड़ित प्रवीण कुमार गुप्ता की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित प्रवीण ने बताया कि शादी समारोह में गए थे। इस दौरान चोर ताला तोड़कर दो लाख की नगदी और पांच लाख के आभूषण चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed