फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   theft in four houses

चार घरों में चोरों का कहर, साढ़े छह लाख की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
theft in four houses
शाहबाद (रामपुर)। दीवार फांदकर चार घरों में घुसकर चोरों ने नगदी, सोने चांदी के जेवरातों सहित करीब साढ़े छह लाख का माल समेट लिया। इस बीच एक घर में चोरी करते समय जाग हो गई, जिसके बाद परिजनों ने चोरों को घेर लिया, लेकिन मौका पाकर दो चोर फरार होने में कामयाब रहे। हालांकि दो चोरों को परिजनों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के ईसाखेड़ा गांव में गुरुवार रात को चोरों ने चार घरों को निशाना बना लिया। गांव के चंद्रशेखर के घर में चोर दीवार फांदकर घुस गए। चंद्रशेखर के अनुसार चोर सोने की चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, चांदी के खंडू, कैंदनी, गले का लॉकेट और चार हजार रुपये नकद सहित लगभग पौने तीन लाख रुपये का सामान ले गए। चोरों ने इसी गांव के नरेश के घर से संदूक गायब कर दिया। संदूक घर के पीछे खेत में पड़ा मिला। नरेश के अनुसार बिके हुए मेंथा के तेल के दस हजार, कुंडल और चांदी की पाजेब चोरी हो गईं। जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये है। वहीं, चोरों ने सेवाराम के घर में घुसकर 35 किलो मेंथे का तेल, 20 हजार रुपये नकद, सेवाराम के बड़े भाई चंद्रपाल के घर से सोने के जेवरात और चांदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों को देखकर चंद्रपाल ने शोर मचा दिया। जिसपर चोरों ने चंद्रपाल को गोली मारने की धमकी दी। मुनेश ने डायल 112 पुलिस को रात में ही सूचना दे दी। अन्य चोर फरार हो गए, लेकिन दो चोरों को ग्रामीणों ने दबोच लिया। दबोचे गए दोनों चोरों को पुलिस के हवाले कर दिया है। साथ ही चारों ने पुलिस को चोरी की घटना की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed