{"_id":"589e169e4f1c1be71737b027","slug":"theft-in-8-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने आठ दुकानों के शटर तोड़े, व्यापारियों ने थाना घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने आठ दुकानों के शटर तोड़े, व्यापारियों ने थाना घेरा
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 11 Feb 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में शुक्रवार को चोरी की वारदातें होने के बाद सिविल लाइंस इंस्पेक्टर से मिलते व्यापारी। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चोर एक ही रात में आठ दुकानों को निशाना बनाकर वहां से नगदी व सामान सहित करीब पांच लाख का माल समेट ले गए। दिन निकलने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना से गुस्साए व्यापारियों ने थाने का घेराव करके जल्द से जल्द चोरी के खुलासे की मांग की। व्यापारियों ने लगातार दुकानों को निशाना बनाए जाने पर आक्रोश जताया है।
सिविल लाइंस निवासी कुलजीत जुनेजा का सिविल लाइंस में ही जूते का शो रूम है। रोजाना की तरह वह गुरुवार को शोरूम बंद करके घर चले गए थे। गुरुवार की रात में चोर वहां से ताले तोड़कर तीस हजार रुपये का सामान समेट ले गए। उसके बाद चोरों ने पास में एक पेंट की दुकान से करीब एक लाख का माल समेट लिया। फिर चोरों ने राधा रोड पर स्थित मोटर पार्ट्स की रवि की दुकान को निशाना बनाकर वहां से पचास हजार रुपये का कैश निकालकर ले गए। उसके बाद चोरों ने वहीं स्थित एक परचून की दुकान से भी करीब पचास हजार रुपये का माल समेट लिया।
विज्ञापन
जबकि दो छोटी दुकानों से भी चोर हजारों रुपये का माल समेट कर ले गए। चोरों ने राम-रहीम पुल के पास ज्वलानगर में स्थित चित्रशाला की दुकान के ताले तोड़कर करीब पचास हजार रुपये का माल उड़ा लिया। इसके बाद चोरों ने अजीतपुर स्थित सिंह मेडिकल हाल के शटर को तोड़कर वहां से करीब एक लाख के सामान की चोरी कर ली। इस तरह चोरों ने एक एक करके आठ दुकानों से करीब पांच लाख का माल समेट कर ले गए।
विज्ञापन
दिन निकलने पर आसपास के लोगों को घटना का पता चला। जानकारी मिलने पर दुकानों के मालिक भी पहुंच गए। इधर, वारदात की सूचना पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सोनी व्यापारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद पीड़ित व्यापारियों और दुकानदारों के साथ वो सिविल लाइंस थाने पहुंच गए। जहां थाने का घेराव करते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस के आश्वासन के बाद व्यापारियों का गुस्सा शांत हुआ। चोरी का खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर वेद प्रकाश, शाहिद शम्सी, शोएब, रविंद्र ,मोहन अरोड़ा, सतपाल टीटू, प्रवीण गुर्जर रहे।
उधर, उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, अवतार सिंह, युवा जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा आदि ने भी चोरी की घटना के बाद व्यापारियों से मिलकर जल्द पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर खुलासा कराने का दबाव बनाने का भरोसा दिलाया।