{"_id":"636a9d9b650faf1a3a07a236","slug":"the-young-man-was-shot-with-a-gun-in-the-marriage-ceremony-swar-news-mbd4467123157","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में युवक को तमंचे से मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में युवक को तमंचे से मारी गोली
विज्ञापन

दढ़ियाल (रामपुर)। क्षेत्र के ग्राम मोहब्बत नगर में सोमवार की शाम एक शादी समारोह में युवकों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद एक युवक ने दूसरे युवक पर तमंचे से फायर कर दिया। फायरिंग में युवक की बांह में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद युवक ने पहले दढ़ियाल चौकी और बाद में टांडा कोतवाली पहुंचकर पिता-पुत्र सहित चार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। युवक को टांडा सीएचसी से रेफर करने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। सोमवार को क्षेत्र के ग्राम मोहब्बत नगर निवासी रामनारायण सिंह की पुत्री की बरात अमरोहा क्षेत्र के एक गांव से आई थी। बरात में टांडा थाना क्षेत्र के दो युवक, मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के परिजन सम्मिलित थे। जानकारी के अनुसार शाम को जयमाला कार्यक्रम के बाद दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि कुछ देर बाद युवक ने अपने पिता और साथियों के साथ मिलकर एक युवक को घेर लिया और तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें नरेंद्र की बांह में गोली लगने से वह घायल हो गया।
घटना के बाद भूपेंद्र के परिजन उसे दढ़ियाल चौकी और बाद में टांडा कोतवाली ले गए, जहां घायल भूपेंद्र की ओर से आरोपी युवक और उसके पिता सहित चार के खिलाफ तहरीर दी गई है। इस बीच टांडा कोतवाल लव सिरोही ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।