फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The team that arrived to remove encroachment had an argument with the traders.

Rampur News: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम की व्यापारियों से नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
The team that arrived to remove encroachment had an argument with the traders.
रामपुर। डीएम के आदेश पर बुधवार को शाहबाद नगर पंचायत के कर्मचारी मुख्य बाजार से अस्थायी अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। इस दौरान क्लीनिक के बाहर खड़ी एक मरीज की साइकिल उठा ली तो व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद टीम के साथ व्यापारियों की नोकझोंक हो गई। शाम चार बजे नगर पंचायत के कर्मचारियों की ओर से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई शुरू की गई। जब नगर पंचायत के कर्मचारी बजरंग चौक पर पहुंचे तब उन्होंने एक चिकित्सक की निजी क्लीनिक के सामने खड़ी साइकिल को उठाकर गाड़ी में डाल लिया। इस पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष मुकेश गुप्ता तथा अन्नू रावत ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन

विरोध के दौरान नगर पंचायत कर्मचारी तथा व्यापारियों में जमकर नोकझोंक शुरू हो गई। हंगामेे को देखकर अन्य व्यापारी इकट्ठा हो गए। मुकेश गुप्ता ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के दौरान कोई भी मजिस्ट्रेट और ईओ नहीं थे। गलत तरीके से अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। कहा कि मरीज की साइकिल उठाना गलत है। उन्होंने कहा कि व्यापारी खुद अतिक्रमण के खिलाफ हैं, लेकिन अतिक्रमण हटाने के नाम पर किसी को बेवजह परेशान करने नहीं दिया जाएगा। इसके बाद नगर पंचायत कर्मियों ने साइकिल लौटा दी।
विज्ञापन

नगर पंचायत के कर्मचारियों का कहना है कि डीएम के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है। नगर पंचायत द्वारा दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि अवैध अतिक्रमण दुकानों के आगे पाया गया तो सामान जब्त करते हुआ जुर्माना लगाया जाएगा। नगर पंचायत की टीम में लिपिक रिजवान खान, लिपिक नावेद मियां, स्वच्छ भारत मिशन प्रभारी मुजीब मियां, कंप्यूटर ऑपरेटर रेहान अली, फिरोज समेत समस्त सफाई एवं अन्य कर्मचारी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed