फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The State Minister laid the foundation stone for the widening work of two roads at a cost of more than 20 crores

Rampur News: 20 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाले दो मार्गों के चौड़ीकरण कार्य का राज्यमंत्री ने किया शिलान्यास

Sun, 23 Mar 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 23 Mar 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
The State Minister laid the foundation stone for the widening work of two roads at a cost of more than 20 crores
बिलासपुर (रामपुर)। राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने 20 करोड़ से अधिक की लागत से बनने जा रहे दो ग्रामीण मार्गों के चाैड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज यूपी में बेहतर शासन व्यवस्था के कारण यहां हर कोई बसना चाहता है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे राज्यमंत्री नवाबगंज पहुंचे। यहां उन्होंने 4.88 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया। यह मार्ग नवाबगंज मोड़ से पसियापुर गांव तक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह राज्यमंत्री ने नेशनल हाईवे से लेकर जाफराबाद, सिहौर, चंदेन, मनिहारखेड़ा व टैमरा होते हुए सीमांत गांव डिबडिबा में संतों के डेरे तक तक जाने वाले करीब 10 किमी लंबे मार्ग के निर्माण का भी शुभारंभ किया। इस मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण में 15.84 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह दोनों निर्माण इस वित्तीय वर्ष की धर्मार्थ योजना के तहत शासन से स्वीकृत कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस माैके पर राज्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सबसे जरूरी सड़क, बिजली व पुलियों का सर्वाधिक निर्माण कराया है। यही वजह है कि आज उत्तराखंड के लोग उनके विधानसभा क्षेत्र में बसना, काम करना और फैक्टरियां खोलना चाहते हैं। इस विकास से क्षेत्र में खुशहाली आई है।
उन्होंने बताया कि जमीनों के रेट बढ़े हैं और शिक्षा, व्यापार व विकास की नई संभावनाएं पैदा हुई हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने कार्यकाल के बचे दो वर्षों के बजाय एक वर्ष में ही अपनी विधानसभा क्षेत्र की हर सड़क बनवाकर रहेंगे।
औलख ने कहा कि यूपी से अपराध व अराजकता खत्म हो गई है। पूरे राज्य में कानून व्यवस्था का राज है। यही कारण है कि विकास के माहौल में हर कोई यूपी में आकर रहना व कारोबार करना चाहता है।
इस मौके पर एसडीएम अनुराग सिंह, बीडीओ राजेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख, हरजीत सिंह, अंगनलाल राजपूत, योगेश झाम, संतोख खैहरा, मंजीत सिंह अटवाल, ऋषभ भारद्वाज आदि मौजूद रहे।


राज्यमंत्री ने कल्यानपुर एमी-चिचौली मार्ग का किया शिलान्यास
मिलक। शनिवार को राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने बिलासपुर विधानसभा एवं तहसील मिलक के ग्राम एमी, कल्यानपुर मार्ग से ग्राम चिचौली तक जाने वाले संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया। इसकी लंबाई 2.03 किमी है और इसके निर्माण के लिए 84 लाख रुपये लागत आ रही है। इस दौरान ग्रामीणों ने राज्यमंत्री का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अर्चना गंगवार, गन्ना समिति मिलक के चेयरमैन रजनीश पटेल, मंडल अध्यक्ष रवि गंगवार, शुभांक गंगवार, प्रधान जसविंदर सिंह, नंद किशोर गंगवार, भागीरथ गंगवार के साथ तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed