फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The second sister injured in the accident also died during treatment.

Rampur News: हादसे में घायल दूसरी बहन की भी उपचार के दौरान मौत

Fri, 08 May 2026 12:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 08 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
The second sister injured in the accident also died during treatment.
भोट। रामपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार पिता और एक पुत्री की बुधवार को मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल दूसरी पुत्री ने बृहस्पतिवार को मुरादाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मुंडिया निकट मनकरा गांव निवासी हनीफ (55) अपनी पुत्रियों सानिया (17) और स्वालेहा (22) के साथ बुधवार शाम स्कूटी से जा रहे थे। दोपहर करीब साढ़े चार बजे नोएडा डिपो की बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में हनीफ और सानिया की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि स्वालेहा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे मुरादाबाद रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि हादसे में तीनों की मौत हो चुकी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
एक ही घर से उठे तीन जनाजे, नम हुईं आंखें
भोट। मुंडिया निकट मनकरा गांव में बृहस्पतिवार को शोक का माहौल रहा। बृहस्पतिवार दोपहर पिता और एक पुत्री का शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। देर शाम दूसरी पुत्री का शव भी घर पहुंच गया। इसके बाद गमगीन माहौल में पिता और दोनों बेटियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। तीन जनाजे एक साथ उठने पर गांव का माहौल शोकाकुल हो गया और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। संवाद

00000
19 को आनी थी स्वालेहा की बरात
भोट। परिजनों के अनुसार, हनीफ के परिवार में पत्नी, तीन बेटियां और दो बेटे हैं। बड़ी बेटी की शादी पहले हो चुकी थी। आगामी 18 मई को बड़े पुत्र फरमान की शादी होनी थी, जबकि 19 मई को स्वालेहा की बरात आनी थी। परिवार में दो शादियों की तैयारियां चल रही थीं और घर में खुशी का माहौल था, लेकिन हादसे के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में डूब गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed