फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The reckoning for the first loss is yet to come... the second crop has failed too.

Rampur News: पहली बर्बादी का हिसाब अभी बाकी...दूसरी फसल फिर खराब

Tue, 29 Sep 2026 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 29 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
The reckoning for the first loss is yet to come... the second crop has failed too.
शाहबाद में धान की फसल को जलमग्न देखते हुए किसान सिर पकड़कर परेशान बैठा हुआ। संवाद
शाहबाद। कुदरत की मार और सिस्टम की बेरुखी के बीच अन्नदाता एक बार फिर खून के आंसू रोने को मजबूर हो गया है। अभी पिछले साल हुई फसल की बर्बादी का हिसाब-किताब बाकी है। मुआवजे की फाइलें दफ्तरों के चक्कर ही काट रही थीं कि आसमानी आफत ने दूसरी फसल को भी खराब कर दिया। कर्ज के दलदल में धंसे किसान के सामने अब सिर्फ नई मुसीबत खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

पिछले साल बारिश के दौरान तहसील क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसानों की धान की फसल प्रभावित हुई थी। फसल खराब होने के बाद किसानों को उम्मीद थी कि शासन-प्रशासन की ओर से सर्वे कराकर उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। कई किसान मुआवजे की आस लगाए रहे लेकिन समय बीतता गया। किसानों का कहना है कि पिछले नुकसान की भरपाई अभी तक नहीं हो सकी है और अब दोबारा बारिश ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। इस बार भी अधिकांश जगहों पर फसल तैयार होने के करीब पहुंच चुकी थी। फसल से अच्छी पैदावार और आमदनी की उम्मीद थी लेकिन लगातार हुई बारिश के कारण खेतों में पानी भर गया। कई स्थानों पर धान की फसल गिरकर पानी में डूब गई है। इससे किसानों को पैदावार प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है। उधर किसानों का कहना है कि पिछले साल भी फसल खराब होने के बाद उन्होंने मुआवजे की उम्मीद में इंतजार किया था। उन्हें लगा था कि प्रशासन की ओर से आर्थिक मदद मिलने पर अगली फसल की तैयारी में सहारा मिलेगा लेकिन इंतजार लंबा होता गया। अब जब इस साल भी फसल बारिश की चपेट में आ गई है तो किसानों के सामने आर्थिक संकट गहराने लगा है। किसानों ने प्रशासन से पिछले और इस साल के फसल नुकसान का सर्वे कराकर शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


वर्जन
बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है और अभी भी जिन किसानों की धान की फसल बारिश से खराब हुई है। उनको मुआवजा दिलाने के लिए फीडिंग का काम चल रहा है। पिछले मुआवजा नहीं मिला था इसके बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन इस बार फसल के नुकसान का मुआवजा मिल जाए उसके लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश कुमार, एसडीएम शाहबाद

मेरी 15 बीघा में पिछले साल धान की फसल बारिश के कारण खराब हो गई थी। मुआवजे के इंतजार में समय बीतता चला गया लेकिन अभी तक नहीं मिला। इस बार फिर बारिश के कारण फसल खराब हो गई। प्रशासन को दोनों साल का खराब फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा देना चाहिए।
गुल मोहम्मद, किसान मढ़ेया तुलसी गांव
पिछले साल 20 बीघा खेत में धान की फसल की थी। पिछले साल भी फसल खराब हो गई थी। मुआवजे के लिए तहसील में और हल्का लेखपाल अभिलेख भी दिए थे। लेकिन आज तक मुआवजा नहीं मिला। आज तक मुआवजे के इंतजार में है। इस बार भी भगवान भरोसे है।

राजकुमार, किसान नरेंद्रपुर
पिछले साल आठ एकड़ में धान की फसल की थी और वो बारिश के कारण खराब हो गई थी। बहुत कम धान की पैदावार हुई थी। करीब एक लाख का नुकसान हुआ था। पिछले साल मुआवजा नहीं मिला था।
रंजीत यादव, भाकियू नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed