{"_id":"68585bdcb2292e00240a2639","slug":"the-reason-for-devaki-nandans-death-is-not-clear-the-remains-are-safe-rampur-news-c-282-1-smbd1025-148118-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: देवकी नंदन की मौत की वजह स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: देवकी नंदन की मौत की वजह स्पष्ट नहीं, बिसरा सुरक्षित
Mon, 23 Jun 2025 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम धावनी बुजुर्ग के मजरा कंचनपुर निवासी देवकी नंदन कश्यप (29) की मृत्यु के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी खुलासा नहीं हुआ है। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव का रविवार की दोपहर अंतिम संस्कार कर दिया है। जबकि, पुलिस मृत्यु के कारणों को खोजने में जुटी हुई है।
21 जून की सुबह खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम धावनी बुजुर्ग निवासी देवकी नंदन कश्यप 29 पुत्र दिवंगत रामेश्वर दयाल कश्यप का शव उसके ही घर में चारपाई पर मिला था। मृतक की पत्नी विमलेश देवी ने पड़ोस में रह रही अपनी सास माला देवी आदि को घटना की जानकारी दी थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की शाम परिजनों को सौंप दिया था। देवकी नंदन का बड़ा भाई गंगाराम घटना की सूचना पाकर पंजाब से देर रात घर लौटा था। खजुरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया रविवार की दोपहर मृतक का परिजनों ने देवकी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पीएम रिपोर्ट में भी मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं सका है। चिकित्सकों ने बिसरा प्रिजर्ब कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही असलियत का खुलासा हो सकेगा। वहीं, गांव में आज भी पूरे दिन देवकी नंदन की मौत के चर्चे होते रहे।