{"_id":"66ee38d7447e16700c0ef156","slug":"the-pole-was-placed-on-the-track-after-three-trains-passed-in-two-hours-rampur-news-c-282-1-rmp1001-130323-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दो घंटे में तीन ट्रेनें गुजरने के बाद ट्रैक पर रखा गया था खंभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दो घंटे में तीन ट्रेनें गुजरने के बाद ट्रैक पर रखा गया था खंभा
विज्ञापन
रामपुर। रुद्रपुर स्टेशन से पहले रेलवे ट्रैक पर लोहे का खंभा रखकर नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश रचने के मामले में बड़ी बात सामने आई है। बुधवार रात करीब दस बजे नैनी जनशताब्दी एक्सप्रेस के गुजरने से पहले करीब दो घंटे में तीन और गाड़ियां ट्रैक से गुजरी थीं। इनमें एक मालगाड़ी, संपर्क क्रांति और काठगोदाम एक्सप्रेस शामिल थी। इन गाड़ियों के गुजरने के बाद ही ट्रैक पर लाेहे का खंभा रखा गया। हालांकि, नैनी जनशताब्दी के लोको पायलट की सतर्कता से हादसा होने से बच गया। प्रकरण के बाद जीआरपी और आरपीएफ ने रेलवे ट्रैक की निगरानी बढ़ा दी है।
रामपुर से कई ट्रेनें काठगोदाम जाती हैं। इनमें कुछ रात के समय गुजरती हैं। बुधवार की रात करीब 10 बजे बिलासपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन रुद्रपुर के लिए रवाना हुई थी। उससे पहले करीब दो घंटे में तीन गाड़ियां बिलासपुर से रुद्रपुर के लिए रवाना हुई थीं। तब ट्रैक पर होली का खंभा नहीं था। मालगाड़ी, संपर्क क्रांति और काठगोदाम एक्सप्रेस के निकलने के बाद ट्रैक पर खंभा रखा गया। हालांकि, नैनी जनशताब्दी के लोको पायलट की सतर्कता से हादसा होने से बच गया और सैकड़ों लोग सुरक्षित रहे। घटना की जांच के लिए रेलवे ने संयुक्त टीम का गठन किया है।
-- -- -- -- -- -- --
रामपुर रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सतर्कता
ट्रेन को पलटाने की साजिश के बाद शुक्रवार को जीआरपी ने पूरे दिन रामपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की। देर शाम को भी संदिग्धों की तलाशी ली गई। ट्रेन की पटरियों के बीच से निकलने वालों को सख्त हिदायत दी गई। इसके अलावा पटरियों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है। स्टेशन अधीक्षक मो. आजम ने बताया कि दूसरे दिन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने चेकिंग की है। रात में भी निगरानी की जा रही है।