{"_id":"6914efe47c85ca4ed20641df","slug":"the-officers-association-staged-a-sit-in-to-resolve-their-problems-rampur-news-c-282-1-rmp1026-157719-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: किसान पंचायत में उठाया गया कर्ज माफी और मुफ्त बिजली का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: किसान पंचायत में उठाया गया कर्ज माफी और मुफ्त बिजली का मुद्दा
Thu, 13 Nov 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 13 Nov 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
भोट। भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने मिलक बिचौला गांव में आयोजित पंचायत में गन्ना किसानों का बकाया भुगतान, किसानों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और किसानों के कर्जमाफी का मुद्दा उठाया।
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों को एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी। पंचायत में वारसी ने कहा कि सरकार उद्योगपतियों का कर्ज माफ करना बंद करे और किसानों की बिगड़ती आर्थिक स्थिति को संभालते हुए उनके कर्ज माफ करे। किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही डीएम से मिलकर इन मुद्दों को उठाएगा। पंचायत में गुड्डू, सैयद जमाल आरिफ मियां सहित कई किसान नेता मौजूद रहे। संवाद