{"_id":"68e420a7dd890a1a060fb8bb","slug":"the-movement-of-vehicles-stopped-in-the-city-vehicles-ran-from-the-bypass-rampur-news-c-282-1-rmp1004-155256-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: शहर में वाहनों की आवाजाही रुकी, बाइपास से दौड़े वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: शहर में वाहनों की आवाजाही रुकी, बाइपास से दौड़े वाहन
विज्ञापन
रामपुर। कोसी जीरो प्वाइंट पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के चलते हाईवे पर रूट डायवर्ट कर दिया गया। रूट डायवर्जन के बाद वाहनों को बाइपास से दौड़ाया गया। इस दौरान पुलिस की ओर से यहां पर बैरिकेड लगाकर वाहनों को रोका गया। यह डायवर्जन लगभग 15 दिन तक चलने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान मुरादाबाद से शहर को आने वाले यात्रियों की भी परेशानी बढ़ गई है।
कोसी जीरो प्वाइंट पर इन दिनों ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। यह निर्माण कार्य एनएचआई की ओर से कराया जा रहा है। जीरो प्वाइंट पर अब निर्माण का कार्य आखिरी दौर में पहुंच गया है। अब यहां पर ओवर ब्रिज की सड़क के साथ ही एप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है।
इसको देखते हुए एनएएचआई ने प्रशासन से रूट डायवर्ट करने की अपील की थी। इस अपील के बाद प्रशासन ने सोमवार की सुबह से रूट डायर्वट कर दिया। यातायात पुलिस ने सोमवार की सुबह जीरो प्वाइंट से पहले ही सीमेंट का बैरियर लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी है। अब शहर के भीतर आने वाले रास्ते से न तो दोपहिया वाहन गुजर सकेंगे और न ही चार पहिया।
विज्ञापन
पुलिस की पिकेट को यहां तैनात किया गया है। वाहनों को सीधे बाइपास से ही गुजारने का काम शुरू किया गया है। इस दौरान वाहनों को बाइपास से अजीतपुर अंडरपास से नीचे उतारा जा रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इस रूट से गुजारे जा रहे वाहन
रुद्रपुर-बिलासपुर की तरफ से आने वाले व मुरादाबाद-दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों को कोयली कट से शहजादनगर जीरो प्वाइंट से मोड़ा गया है।
कोसी पुल से रामपुर की ओर से आने वाले वाहनों को पूरी तरह शहर में आने पर रोका गया है।
सीआरपीएफ चुंगी से कोसी पुल की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का संचालन रोका गया है।
शहजादनगर जीरो प्वाइंट से कोई भी बड़ा वाहन जिसे मुरादाबाद व दिल्ली जाना है वह शहर के भीतर नहीं आएगा।
शाहबाद बाइपास पुल के नीचे अजीतपुर चौराहा से शहर के भीतर कोई भी बड़ा वाहन नहीं आएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मरम्मत के चलते हाईवे पर रूट डायवर्ट किया गया है। यह डायवर्जन अगले आदेश तक लागू रहेगा। इस दौरान पुलिस की ओर से पूरी तरह ट्रैफिक रोक दिया है। लोग असुविधा से बचने के लिए निर्धारित किए गए रूटों का पालन करें।
नवनीत कुमार, यातायात प्रभारी