फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The man accused of dragging an e-rickshaw driver on the bonnet of his car has been arrested.

Rampur News: ई-रिक्शा चालक को बोनट पर घसीटने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 31 Jan 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 31 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
The man accused of dragging an e-rickshaw driver on the bonnet of his car has been arrested.
वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस, दर्ज की प्राथमिकी, पहले मात्र चालान कर छोड़ दिया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ई-रिक्शा चालक को जीप के बोनट पर घसीटने के मामले का वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मात्र चालान की कार्रवाई की थी।
बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हुए वीडियो में सामने आया था कि नगर में पटेल चौक के पास एक जीप चालक तेजी के साथ जा रहा था। इस दौरान जीप चालक ने सामने आ रहे केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम भटपुरा निवासी शब्बू के ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिसके कारण ई-रिक्शा पलट गया। इस दौरान ई रिक्शा चालक जीप के आगे खड़ा हो गया। तेज रफ्तार जीप की टक्कर से ई रिक्शा चालक उछलकर जीप के बोनट पर पहुंच गया। जीप चालक उसे तेजी के साथ ले जाने लगा। इस दौरान लोगों ने चीख पुकार मचा दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को आरोपी मनप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल होने पर कस्बा चौकी प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त जीप को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed