फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The Health Department took action against 32 illegal hospitals across the district.

Rampur News: स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर में 32 अवैध अस्पतालों पर की कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
The Health Department took action against 32 illegal hospitals across the district.
रामपुर। जिले में अवैध अस्पतालों, क्लीनिकों और नर्सिंग होम के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। जिलेभर में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 32 अस्पतालों पर कार्रवाई की गई, जिसमें 18 अस्पतालों को सील किया गया और 14 संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने अपने रामपुर संस्करण में 16 मई को कागजों में नहीं 150 क्लीनिक, कार्रवाई भी कागजी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर में बताया था कि जिले में 150 क्लीनिक बिना पंजीकरण के चल रहे हैं। अपंजीकृत अस्पतालों में मौत के बाद ही स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई करता है।
विज्ञापन

अमर उजाला की खबर प्रकाशित होने के बाद टांडा क्षेत्र में एक मासूम बच्चे की मौत का मामला सामने आया। डीएम ने अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए सीएमओ को अपंजीकृत अस्पताल में कार्रवाई करने के निर्देष दिए। साथ ही नोडल अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम की फटकार के बाद शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की आठ टीमों ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अस्पतालों, नर्सिंग होम और क्लीनिकों की जांच की। निरीक्षण में कई संस्थान बिना पंजीकरण संचालित मिले, जबकि कुछ जगह पंजीकरण की शर्तों का उल्लंघन पाया गया। कई अस्पतालों में योग्य चिकित्सक और आवश्यक अभिलेख तक उपलब्ध नहीं मिले। कई अस्पताल संचालक अस्पताल बंद कर फरार हो गए। सीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि जांच के दौरान 32 संस्थानों में विभिन्न अनियमितताएं मिलीं। गंभीर मामलों में सील, एफआईआर और नोटिस की कार्रवाई की गई है।

---------------
इन अस्पतालों, क्लीनिक और नर्सिंग होम पर हुई कार्रवाई

जीएस हॉस्पिटल स्वार, एनसीआर हेल्थ केयर सेंटर स्वार, जीनियश हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर स्वार, अशरद क्लीनिक बिजारखाता स्वार, रिफाकत हुसैन क्लीनिक बिजारखाता, खुशी जच्चा-बच्चा अस्पताल स्वार, शकील अहमद क्लीनिक चमरपुरा, शिफा डेंटल क्लीनिक थूनापुर,भारत डिजिटल एक्सरे सेंटर भोट, ट्रस्ट हॉस्पिटल माला सिनेमा रोड रामपुर, गुडलाइफ चाइल्ड केयर बिलासपुर गेट, वेब हॉस्टिपल मिनी बाइपास रामपुर, दक्ष हॉस्पिटल अजीतपुर, पाल क्लीनिक पटवाई, लोधी एक्सरे एंड एडवांस फीजियोथेरेपी क्लीनिक पटवाई, पूजा क्लीनिक जच्चा बच्चा केंद्र पटवाई, एसआर चाइल्ड क्लीनिक पटवाई, किरन नर्सिंग होम एंड जच्चा-बच्चा केंद्र शाहबाद, सलोनी नर्सिंग होम एंड जच्चा-बच्चा केंद्र शाहबाद, रोजी हॉस्पिटल तोपखाना रामपुर, न्यू आयुषमान हॉस्पिटल शाहबाद, रिया हेल्थ केयर सेंटर चांदपुर बिलासपुर, रॉयल हॉस्पिटल टांडा बादली, मैक्स चाइल्ड केयर सेंटर मिलक, बीएस वेदांता हॉस्पिटल टांडा बादली, ग्लोबल हॉस्पिटल मिलक, स्टॉर हॉस्पिटल मिलक, मांगे राम क्लीनिक, बच्चों का अस्पताल लालपुर, कृष्णा हॉस्पिटल बढपुरा, एक्सरे क्लीनिक लालपुर, नेशनल हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed