{"_id":"60772f698ebc3ec39955feb7","slug":"the-first-fasting-after-eating-sahri-prayers-of-adoration-rampur-news-mbd386348958","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल से कम के मासूम से लेकर 80 साल तक के बुजुर्ग में कोरोना संक्रमण की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल से कम के मासूम से लेकर 80 साल तक के बुजुर्ग में कोरोना संक्रमण की पुष्टि
विज्ञापन
रामपुर। जिले में कोरोना की दूसरी लहर में अब तक के सबसे अधिक मामले बुधवार को सामने आए हैं। बुधवार को जारी की गई रिपोर्ट में 97 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। जिसमें एक साल से कम आयु के मासूम से लेकर 80 साल तक के बुजुर्ग शामिल हैं। जिले में 36 लोगों ने आइसोलेशन की अवधि पूरी की है। जिसके बाद जिले में कुल सक्रिय मामले 387 हो गए हैं।
कोरोना की दूसरी लहर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को इस साल में एक ही दिन में सबसे अधिक 97 संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इनमें नगर क्षेत्र में शहर कोतवाली, सराय गेट, ब्रज विहार, शिवापुरम, कूंचा परमेश्वरीदास, श्याम कॉलोनी, साईं विहार, मदरसा कोहना, शिव विहार, ज्वालानगर, कृष्णा विहार, राजद्वारा, सराफा, विकास नगर, सीआरपीएफ कॉलोनी आदि क्षेत्रों में नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इनमें से सीआरपीएफ में 15 और सीआरपीएफ कॉलोनी में आठ संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही बिलासपुर, चमरौआ, केमरी, मिलक के क्षेत्रों में भी नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई है। बुधवार को जारी की गई रिपोर्ट में आरटी-पीसीआर जांच में 75, एंटीजन जांच में 16 और निजी लैब की जांच में छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 6104 हो गया और कुल सक्रिय मामले 387 हैं।
केमरी में चार कोरोना संक्रमित निकले
बिलासपुर/केमरी। केमरी के मोहल्ला सिंघाडियान में दो लोग, मोहल्ला ताकिया में एक और ग्राम पृथ्वीपुर में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।