{"_id":"69c6cde0f77b738c5c0a8b6a","slug":"the-firing-was-done-with-surendra-sagars-licensed-pistol-rampur-news-c-282-1-rmp1004-167319-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सुरेंद्र सागर की लाइसेंसी पिस्टल से ही हुई थी फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सुरेंद्र सागर की लाइसेंसी पिस्टल से ही हुई थी फायरिंग
Sat, 28 Mar 2026 12:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सपा के प्रदेश सचिव सुरेंद्र सागर से जुड़े फायरिंग मामले में पुलिस ने अहम खुलासा किया है। जांच में पुष्टि हुई है कि फायरिंग उनकी लाइसेंसी पिस्टल से की गई थी। इस मामले में उनके बेटे और भतीजे के खिलाफ 12 पेज की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की जा चुकी है।
इंडियन ऑयल कंपनी के फील्ड ऑफिसर अनिल कुमार गंगापुर आवास विकास कॉलोनी में किराये पर रहते थे। 14 जनवरी की रात उनके घर के बाहर खड़ी कार पर फायरिंग की गई। 15 जनवरी की सुबह कार में तीन गोलियों के निशान मिले, जिनमें एक शीशे, एक बोनट और एक साइड में लगा था। मौके से खाली कारतूस भी बरामद हुए।
चार्जशीट में सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य के रूप में शामिल किया गया है। इसके आधार पर आदर्श कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सागर के बेटे हिमांशु सागर और भतीजे नितिन सागर को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, पेट्रोल की सेल बढ़ाने को लेकर विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया। चार्जशीट में पूरे घटनाक्रम का विस्तार से उल्लेख किया गया है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ओंकार सिंह ने बताया कि जांच में लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं और चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है।
चार्जशीट दाखिल होने के बाद पुलिस ने सुरेंद्र सागर की पिस्टल का लाइसेंस निलंबित करने के लिए डीएम को संस्तुति भी भेजी है जिसके बाद लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था।