फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The entire process of the Ward-13 by-election will be videographed.

Rampur News: वार्ड-13 के उपचुनाव की पूरी प्रक्रिया की होगी वीडियोग्राफी

Sat, 10 Oct 2026 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 10 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
The entire process of the Ward-13 by-election will be videographed.
रामपुर। नगर पालिका परिषद रामपुर के वार्ड-13 के रिक्त सदस्य पद पर होने वाले उपचुनाव की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मतदान दलों के प्रशिक्षण और रवानगी से लेकर मतदान, स्ट्रांग रूम सील करने और मतगणना तक वीडियोग्राफर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

डिप्टी कलेक्टर राकेश कुमार त्यागी ने बताया कि 12 अक्तूबर को सुबह 10 बजे तहसील सदर सभागार में मतदान दलों का प्रशिक्षण होगा। सुबह 11 बजे तहसील सदर से मतदान दल रवाना किए जाएंगे। इन दोनों प्रक्रियाओं की वीडियोग्राफी के लिए एक वीडियोग्राफर तैनात रहेगा।
विज्ञापन

वार्ड-13 के उपचुनाव के लिए 13 अक्तूबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसके लिए हादी पब्लिक स्कूल, कुंडा और फुरकानिया गर्ल्स जूनियर हाईस्कूल, दरख्त खिन्नी में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दोनों केंद्रों पर एक-एक वीडियोग्राफर तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के बाद मतपेटिकाएं तहसील सदर में जमा होंगी। इन्हें न्यायालय नायब तहसीलदार, क्षेत्र चमरौआ के कक्ष संख्या छह में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। स्ट्रांग रूम सील करने की प्रक्रिया की भी वीडियोग्राफी होगी।

डिप्टी कलेक्टर ने बताया कि 15 अक्तूबर को सुबह सात बजे मतगणना दलों का प्रशिक्षण होगा। सुबह आठ बजे से तहसील सदर सभागार में मतगणना कराई जाएगी। इसकी वीडियोग्राफी के लिए भी एक वीडियोग्राफर तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed