{"_id":"67eeebd48692a5403602a183","slug":"the-effigy-of-sp-mp-who-commented-on-maharana-sanga-was-burnt-rampur-news-c-282-1-rmp1007-142779-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: महाराणा सांगा पर टिप्पणी करने वाले सपा सांसद का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: महाराणा सांगा पर टिप्पणी करने वाले सपा सांसद का पुतला फूंका
Fri, 04 Apr 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 04 Apr 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। महाराणा संग्राम सिंह राणा सांगा के विरुद्ध टिप्पणी करने वाले सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन का विरोध तेज हो गया है। बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में संगठनों ने आवाज उठाई और प्रदर्शन कर सुमन का पुतला फूंका।
टांडा में ठाकुर महासभा के पदाधिकारियों ने कस्बे में जमकर विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को दिया है। उन लोगों ने सांसद रामजी लाल सुमन की सदस्यता रद्द करने तथा पार्टी अध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग करने की है। मुख्य चौराहे पर राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला भी फूंका है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सांसद सुमन के अमर्यादित बयान से पूरा देश आहत है। यह टिप्पणी न सिर्फ राजपूत समाज के लिए आपत्तिजनक और अपमानजनक है, बल्कि पूरे सनातन धर्म के लिए अपमानजनक है। ऐसे सांसद को राज्यसभा से बर्खास्त करने तथा राज्यसभा सांसद के बयान में उनका साथ देने के लिए सपा मुखिया के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई करने की मांग है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी के बीच सांसद का पुतला जलाया और तहसीलदार शिव कुमार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राजकुमार चौहान, सुरेश सिंह चौहान, अरविंद कुमार चौहान, गजेंद्र सिंह चौहान, रोहताश सिंह, सतपाल सिंह चौहान, पृथ्वीराज, सत्यप्रकाश सिंह, सुक्खी सिंह चौहान आदि समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
मिलक में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन का पुतला फूंकने का एलान किया था। लेकिन, जिले में प्रभावी निषेधाज्ञा के चलते कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। फिर भी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष ठाकुर सोनू राठौर के नेतृत्व में एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अंकित अवस्थी को दिया है।
मांग पत्र में उन लोगों ने लिखा है कि महाराणा संग्राम सिंह (राणा सांगा) पर सपा सांसद की तरफ से कुछ हफ्ते पहले की गई अभद्र टिप्पणी पर समाज आहत है। उन्होंने कार्रवाई कर लोकसभा से सदस्यता रद्द कराने और पूरे देश से माफी मांगने की मांग की है।
इस दौरान विक्रम सिंह ने कहा कि सपा सांसद ने पूर्वजों का अपमान जानबूझ कर किया है। जिस पर उन्हें किसी प्रकार की कोई ग्लानि भी नहीं है। ज्ञापन के दौरान ठाकुर ब्रजेश सिंह, विधान सभा क्षेत्र के महामंत्री ठाकुर सोमेंद्र सिंह, नगर उपाध्यक्ष मिलक अभय प्रताप सिंह, निखिल सिंह, विशाल सिंह, आदित्य सिंह उपस्थित रहे।