{"_id":"678eabc16df8af6e340e1579","slug":"the-divisional-investigation-team-kept-scanning-the-records-in-the-accounts-officers-office-throughout-the-day-rampur-news-c-282-1-rmp1004-138224-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: लेखाधिकारी कार्यालय में दिनभर अभिलेख खंगालती रही मंडलीय जांच टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: लेखाधिकारी कार्यालय में दिनभर अभिलेख खंगालती रही मंडलीय जांच टीम
Tue, 21 Jan 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। शिक्षिका ज्ञानेश्वरी की फर्जी से नियुक्ति का मामला तूल पकड़ गया है। इसकी जांच अब तत्कालीन लेखाधिकारी से लेकर इस मामले में जेल भेजे गए शिक्षिका के सहायक लेखाकार पति के प्रमोशन तक पहुंच गई है। लेखाधिकारी कार्यालय में सोमवार को मंडलीय जांच टीम दिन भर जांच करती रही। मंडलीय टीम ने शिक्षिका की नियुक्ति और सहायक लेखाकार के प्रमोशन से संबंधित अभिलेखों को साथ ले गई है। इस कार्रवाई से खलबली मची हुई है।
शहर के ऊंची चौपाल स्थित जवाहरलाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ज्ञानेश्वरी देवी की फर्जी तरीके से नियुक्ति का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में जहां पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर विभागीय कार्रवाई भी शुरू हो गई है। मुकदमा दर्ज होने के बाद इस प्रकरण में सिविल लाइंस पुलिस ने शिक्षिका के पति सहायक लेखाकार नेगपाल सिंह को पिछले दिनों जेल भेता था। अब इस प्रकरण में मंडलायुक्त के आदेश पर जांच कमेटी बनी है। कमेटी में अपर आयुक्त शशि भूषण, एडी बेसिक बुद्धिनाथ सिंह, रामपुर के वरिष्ठ कोषाधिकारी रंजीत सिंह भी शामिल हैं। यह टीम सोमवार को शिक्षिका ज्ञानेश्वरी देवी की नियुक्ति मामले में बीएसए दफ्तर स्थित लेखाधिकारी कार्यालय पहुंची थी, जहां टीम ने दिन भर अभिलेखों को खंगाला है। इस दौरान टीम ने एक ओर जहां शिक्षिका ज्ञानेश्वरी देवी के नियुक्ति से लेकर वेतन जारी करने तक के सभी अभिलेखों का परीक्षण किया, वहीं दूसरी ओर इस मामले में उनके सहायक लेखाकार पति नेगपाल सिंह के प्रमोशन के अभिलेखों को भी जांचा है। इन सभी दस्तावेजों को टीम अपने कब्जे में लिया है। शाम चार बजे तक इस इस प्रकरण की जांच होती रही।
सहायक लेखाकार का नहीं आया निलंबन आदेश
पत्नी की फर्जी नियुक्ति के मामले में पुलिस ने 16 जनवरी को आरोपी सहायक लेखाकार नेगपाल सिंह को जेल भेजा था। लेखाधिकारी विकास खंडेलवाल ने बताया कि सहायक लेखाकार को इस मामले में पुलिस जेल भेज चुकी है। नियमत: जेल में 48 घंटे बीत जाने के बाद आरोपी खुद ही निलंबित हो जाता है। लेकिन, अभी उच्च स्तर से निलंबन आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
ढाई साल में 21.76 लाख का लिया वेतन, रिकवरी शुरू
लेखाधिकारी विकास खंडेलवाल ने बताया कि फर्जी तरीके से नियुक्त पाने के बाद शिक्षिका ज्ञानेश्वरी ने करीब ढाई तक नौकरी की है। इस बीच में उसने कुल 21.76 लाख रुपये का वेतन लिया है। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद उसे निलंबित किया जा चुका है। विभाग की ओर से अब उसको वेतन स्वरूप दी गई धनराशि की शत-प्रतिशत वसूली की कार्रवाई शूरू की जा रही है। इसके लिए आरसी भी जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।