{"_id":"659864e5eae448ed690acdfe","slug":"the-district-will-soon-get-250-teachers-rampur-news-c-282-1-rmp1004-13457-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जिले को जल्द मिलेंगे 250 शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जिले को जल्द मिलेंगे 250 शिक्षक
विज्ञापन
रामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग को जल्द ही करीब 250 और शिक्षक मिल सकेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को इन अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई गई। देर शाम तक चली काउंसिलिंग के दौरान तमाम अभ्यर्थी मौजूद रहे।2016 में यूपी में 12 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती निकली थी, जिसमें रामपुर में 413 शिक्षकों की भर्ती होनी थी। उस वक्त 90 शिक्षकों की भर्ती हो चुकी थी, लेकिन बाद में यह मामला हाईकोर्ट में चला गया था। तब से यह मामला हाईकोर्ट में चल रहा था। हाईकोर्ट के आदेश पर बाहरी अभ्यर्थियों को भी काउंसिलिंग कराने के आदेश जारी किए गए थे, जिसके बाद विभाग ने काउंसलिंग कराने के आदेश जारी किए थे।
चयन समिति ने पिछले सप्ताह 114 शिक्षकों की काउंसिलिंग कराई थी, जिसमें 105 को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। शुक्रवार को एक बार फिर बीएसए दफ्तर में काउंसिलिंग शुरू कराई गई। डायट की प्राचार्या की अध्यक्षता में आयोजित काउंसिलिंग में दिन भर अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही। देर शाम तक चली काउंसिलिंग के दौरान करीब 250 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई गई। अब इनके द्वारा प्रस्तुत प्रमाण पत्रों का सत्यापन होगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
चयनित अभ्यार्थियों को सात को मिलेंगे नियुक्तिपत्र
शुक्रवार को कराई गई काउंसिलिंग में चयनित अभ्यर्थियों को सात जनवरी को नियुक्तिपत्र दिए जाएंगे। इसके लिए परिषद की ओर से विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जा चुका है। वहीं पिछले सप्ताह कराई गई काउंसिलिंग में चयनित 105 शिक्षकों को नियुक्तिपत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन उनको अभी तक स्कूल आवंटित नहीं हुए हैं।