फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The daughter's medical examination was conducted, a report was also sought from Meerut Medical College

Rampur News: कराया गया बिटिया का मेडिकल परीक्षण, मेरठ मेडिकल काॅलेज से भी मांगी गई रिपोर्ट

Sat, 10 May 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 10 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
The daughter's medical examination was conducted, a report was also sought from Meerut Medical College
रामपुर। मूकबधिर बालिका के साथ हुए दुष्कर्म और अमानवीय व्यवहार के मामले की विवेचना में पुलिस कोई कोताही नहीं बरतना चाहती। पीड़िता की आयु के निर्धारण के लिए शुक्रवार को जिला अस्पताल में उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। एक्स-रे सहित अन्य जांचों के जरिए डॉक्टर बिटिया की उम्र तय करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसी के साथ मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान की संपूर्ण चिकित्सीय रिपोर्ट भी पुलिस ने मांगी है। पुलिस को उम्मीद है कि यह रिपोर्ट अगले सप्ताह प्राप्त हो जाएगी। जैसे ही यह रिपोर्ट मिलेगी, आरोपी के विरुद्ध अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

दो दिन पहले ही पुलिस लाइन में एसपी ने केस डायरी की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने विवेचक को कुछ और बिंदुओं पर गहराई से अध्ययन कर उन्हें चार्जशीट में सम्मिलित करने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के अनुसार चार्जशीट लगभग अंतिम रूप ले चुकी है। अब केवल आयु निर्धारण और मेरठ से रिपोर्ट मिलने का इंतजार है, जिसके बाद चार्जशीट कोर्ट में प्रस्तुत की जाएगी और ट्रायल शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पीड़िता के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया है और न्याय की उम्मीद की है।
मामले की विवेचना कर रहीं सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि चार्जशीट में घटना से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण तथ्य छूटने न पाए, इसके लिए अभियोजन पक्ष के अधिकारियों ने भी केस डायरी की जांच की है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।

यह था घटनाक्रम
15 अप्रैल की देर शाम, सैफनी क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय मूकबधिर बालिका को आरोपी दान सिंह बहला-फुसलाकर अपने घर के पीछे खेत में ले गया था। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी ने बिटिया के शरीर को दांतों से काटा और बेरहमी से मारा-पीटा। पीड़िता की एक आंख पर गंभीर चोट आई और चेहरे पर कई दिनों तक सूजन बनी रही।
घटना के अगले दिन पुलिस ने गांव में देशी शराब की दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की और मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी थी। वर्तमान में वह जिला कारागार में बंद है।

आरोपी के माता-पिता बोले- “बेटे को सजा मिलनी ही चाहिए”
आरोपी दान सिंह के माता-पिता भी उसकी हरकत से क्षुब्ध हैं। आरोपी के वृद्ध पिता ने बेटे की करतूत पर रोते हुए सिर पीटा और कहा कि वह उसकी पैरवी नहीं करेंगे। आरोपी के माता-पिता ने बताया कि उन्होंने उसकी शराब छुड़ाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना और इस कृत्य से पूरे परिवार को शर्मसार कर दिया है। उनका मानना है कि उसे कानूनन सजा मिलनी ही चाहिए।


वर्जन

पीड़िता की आयु निर्धारण के लिए उसके परिजनों के पास कोई मजबूत दस्तावेज नहीं है। आधार कार्ड आयु प्रमाण नहीं माना जाता। इसलिए मेडिकल परीक्षण कराया गया है। न्याय सुनिश्चित हो, इसके लिए पूरा मामला गहराई से जांचा जा रहा है। अभियोजन पक्ष से भी राय ली गई है। मेरठ मेडिकल कॉलेज से चिकित्सीय रिपोर्ट मांगी गई है। अभी डीएनए और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। -विद्या सागर मिश्र, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed