{"_id":"68d05e861e969bf6500e0da5","slug":"the-committees-are-not-giving-dividends-to-the-farmers-there-will-be-agitation-rampur-news-c-282-1-pbt1003-154058-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: किसानों को समितियां नहीं दे रही लाभांश, होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: किसानों को समितियां नहीं दे रही लाभांश, होगा आंदोलन
विज्ञापन
रामपुर। भाकियू की पंचायत में सहकारी समितियों के खिलाफ आवाज उठाई। चेतावनी दी कि अगर किसानों को शीघ्र लाभांश नहीं दिया तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने सिविल लाइंस स्थित कैम्प कार्यालय में हुई पंचायत में कहा कि सहकारी समितियां बैंकों से मिलकर किसानों को लूट रहीं हैं। सदस्यता अभियान के तहत किसानों से जो शेयर जमा कराया था उसका अभी तक अंशदान का भुगतान नहीं किया है। कहा कि इस समय भी अभियान चलाकर किसानों से शेयर जमा कराया जा रहा है, जो गलत है।
प्रदेश महासचिव ने चेतावनी दी कि अगर किसानों को शीघ्र अंशदान का भुगतान नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। कहा कि प्रशासन किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। किसान तमाम समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने किसानों से एक जुट होने की अपील की।
विज्ञापन
इस अवसर पर कार्यालय प्रभारी दरवारी लाल शर्मा, मुख्किर, फईम तुर्की, मुस्तकीम, बाबू राम, भूकन लाल, राजपाल सिंह, इख्तियार प्रदेश सचिव दरियाव सिंह यादव, रामदास मौर्य, नरसिंह यादव मौजूद रहे।