फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The city will be illuminated with ten lakh lamps on Diwali

Rampur News: दिवाली पर दस लाख दीयों से जगमग होगा शहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
The city will be illuminated with ten lakh lamps on Diwali
रामपुर। दिवाली पर शहर 10 लाख दीयों से रोशन होगा। इसके लिए शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कवायद शुरू कर दी है। माटी कला को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने खुद 10 लाख दीयों का ऑर्डर दिया है। बताया कि ये दीये छोटी दिवाली पर ज्वालानगर में जगमगाएंगे। जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग भारतीय परंपरा के अनुरूप दिवाली मनाएं, तो प्रजापति समाज का आर्थिक रूप से भी उन्नयन हो सकेगा।दिवाली का त्योहार नजदीक है। घरों की साफ-सफाई से लेकर सजावट आदि के लिए बाजारों से नए-नए उत्पादों की खरीदारी हो रही है। ऐसे में सोमवार को शहर विधायक आकाश सक्सेना ग्राम परतापपुर पहुंच गए। उन्होंने गांव में सभी हस्तशिल्पियों से उनके घर जाकर मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही अपने हाथ से चाक पर दीये बनाए। इस मौके पर उन्होंने सभी कारीगरों से दीयों की बिक्री के बारे में पूछा, जिस पर उन्होंने बताया कि वे पटवाई की बाजार में जाकर दीये बेचते हैं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि अब उन्हें पटवाई की बाजार में जाकर दीये बेचने की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें शहर में ही दीये बेचने के लिए स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। 10 लाख दीयों का ऑर्डर देते हुए विधायक ने कहा कि छोटी दिवाली के दिन ये दिए दीपोत्सव के रूप में ज्वालानगर को रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं में त्योहारों को एक दूसरे के हितों को जोड़कर मनाया जाता है।
विज्ञापन

-------------

हस्तशिल्पियों के लिए ज्वालानगर में बनेगा दीया हाट
दिवाली पर हस्तशिल्पियों को अपनी कला का पूरा लाभ मिले, इसके लिए ज्वालानगर में दीया हाट बनाया जाएगा। इस हाट में सिर्फ दीया बनाने वालों को ही स्थान दिया जाएगा, जिससे उनके दीये आदि की अच्छे से बिक्री हो सके और लोगों को आसानी से दीये उपलब्ध हो सकें। विधायक ने बताया कि दीया हाट सब्जी मंडी वाले मैदान में बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed