{"_id":"690ba409cd8731c35a0ab26e","slug":"the-body-of-a-liquor-salesman-was-found-in-a-pit-on-the-road-rampur-news-c-282-1-smbd1025-157267-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: खंती में मिला शराब सेल्समैन का शव सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: खंती में मिला शराब सेल्समैन का शव सड़क
विज्ञापन
बिलासपुर। शराब के सेल्समैन अमृतपाल सिंह (55) की बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने मंगलवार की रात टक्कर मार दी, जिसके कारण वह बाइक समेत सड़क किनारे खंती में गिर गए। बुधवार की सुबह उनका शव खंती में पड़ा मिला। परिजनों ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बांसखेड़ा निवासी अमृतपाल सिंह नगर की एक शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करते थे। शराब के क्षेत्रीय इंचार्ज डिंपल सिंह के अनुसार अमृतपाल सिंह मंगलवार की रात करीब नौ बजे दुकान से बाइक से अपने घर जा रहे थे। बेगमाबाद गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसके कारण वह बाइक समेत सड़क किनारे खंती में गिर गए।
देररात तक उनके घर न पहुंचने पर उनको खोजना शुरू किया, लेकिन वह नहीं मिल सके। बुधवार की सुबह लोगों ने उनके शव को खंती में पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन विलाप करते हुए मौके पर पहुंचे। बाद में परिजन उनके शव को बिना किसी पुलिस कार्रवाई के घर ले गए। फिलहाल परिजनों ने कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की है। वहीं, खजुरिया थाना प्रभारी पंकज पंत ने घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई है।