फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The audience was moved by the live enactment of the dialogue between Lord Rama and Kevat.

Rampur News: श्रीराम–केवट संवाद का जीवंत मंचन देख भाव-विभोर हुए दर्शक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:04 AM IST
विज्ञापन
The audience was moved by the live enactment of the dialogue between Lord Rama and Kevat.
स्वार। नगर में चल रहे रामलीला मंचन के तहत मंगलवार को विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया। जिन्हें देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
विज्ञापन

मंचन की शुरुआत श्रृंगवेरपुर प्रसंग से हुई। भगवान श्रीराम का निषादराज से मिलन तथा श्रीराम–केवट संवाद का जीवंत चित्रण किया गया। इसके बाद रामभक्तों को भारद्वाज ऋषि और वाल्मीकि ऋषि से श्रीराम की भेंट तथा चित्रकूट निवास की घटनाओं का मंचन दिखाया गया। कलाकारों ने संवाद और अभिनय से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इसी क्रम में श्रवण कुमार चरित्र एवं राजा दशरथ मरण का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। दशरथ के वियोग और करुण क्रंदन ने मंचन स्थल पर उपस्थित दर्शकों को भावुक कर दिया। लगातार प्रस्तुत हो रहे प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को रामायण काल की झलक का अनुभव कराया। देर रात्रि तक चले मंचन के दौरान श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी के अध्यक्ष समेत समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed