फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Testimony of retired municipal worker in two birth certificates case of Abdullah Azam

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में सेवानिवृत्त पालिका कर्मी की हुई गवाही

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Testimony of retired municipal worker in two birth certificates case of Abdullah Azam
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो जन्म प्रमाणपत्र के आरोप में दर्ज मुकदमे के मामले में गुरुवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में तारीख थी। जिसमें नगर पालिका के एक सेवानिवृत्त कर्मी की गवाही हुई।
विज्ञापन

भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने गंज थाने में अब्दुल्ला आजम के खिलाफ दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है, जिसमें वादी आकाश सक्सेना की गवाही हो गई है। गुरुवार को इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश आलोक दुबे ने सुनवाई की।
विज्ञापन

इस मामले में पूर्व में दो गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं। जिसमें एक वादी भाजपा नेता आकाश सक्सेना हैं और दूसरे स्कूल प्रधानाचार्य हैं, जिनके बयान दर्ज हो चुके हैं। मामले के वादी भाजपा नेता आकाश सक्सेना के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि गुरुवार को कोर्ट में नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मी मेरठ निवासी तेजपाल वर्मा के बयान दर्ज हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता अरुण प्रकाश सक्सेना ने बताया कि गुरुवार को कोर्ट प्रक्रिया के दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ता जिरह हेतु उपस्थित नहीं हुए। जिस पर कोर्ट ने बचाव पक्ष के अधिवक्ता को जिरह के लिए अंतिम अवसर देते हुए मामले में अगली तारीख 16 नवंबर तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed