{"_id":"68b2196a2f28d3415a093022","slug":"tender-process-for-sterilization-of-dogs-is-in-final-stage-rampur-news-c-282-1-rmp1001-152430-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कुत्तों के बधियाकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कुत्तों के बधियाकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में
विज्ञापन
रामपुर। नगर में आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए बधियाकरण कार्य की टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। नगर पालिका की ओर से तकनीकी रूप से खोले गए टेंडर में दो कंपनियों ने भाग लिया है और वर्तमान में उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।
पालिका में दो वर्ष से कुत्तों का बधियाकरण का काम बंद है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि मैसर्स श्याम हेल्पिंग इनसाइज और मैसर्स मेन फाउंडेशन ने टेंडर प्रक्रिया में भाग लिया है। दोनों कंपनियों के दस्तावेजों की जांच के बाद एक कंपनी को वर्क ऑर्डर जारी किया जाएगा। इस कार्य के लिए 1.65 लाख रुपये खर्च करने की योजना है।
पिछले साल से यह टेंडर प्रक्रिया चल रही थी लेकिन एनिमल बोर्ड वेलफेयर ऑफ इंडिया से पंजीकृत कंपनी नहीं मिल पाने के कारण कार्य शुरू नहीं हो सका था। इस बार दोनों कंपनियां इस अर्हता को पूरी करती हैं।
विज्ञापन
त्रिपाठी ने बताया कि वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद कंपनी वार्डों से कुत्ता पकड़ेगी और उनका बधियाकरण करने का कार्य शुरू करेगी। इससे नगर में आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने में मदद मिलेगी।