फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Temperature increased by five degrees in 24 hours

Rampur News: 24 घंटे में पांच डिग्री बढ़ गया तापमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Temperature increased by five degrees in 24 hours
रामपुर। शनिवार को कोहरे और धुंध के बाद आसमान साफ हो गया और सूर्यदेव के दर्शन हुए। जिससे हल्की धूप में सुखद अहसास हुआ। हालांकि, आधा घंटा धूप निकलने के बाद बादल छा गए। इससे अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। एक ही दिन में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। शुक्रवार को रामपुर नैनीताल से भी ठंडा रहा था। वहीं शनिवार को कुछ राहत रही। सुबह के समय शुक्रवार की अपेक्षा लोगों को कुछ कम ठंड का एहसास हुआ। हालांकि, सुबह के समय कोहरा छाया रहा। दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप निकली, जिससे लोगों को राहत मिली। धूप जाने के बाद से मौसम फिर सर्दीला हो गया और रात होते ही हल्का कोहरा छाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed