फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Tehsildar marked government property with the municipal team

Rampur News: तहसीलदार ने पालिका टीम के साथ चिह्नित की सरकारी संपत्ति

Thu, 08 May 2025 01:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 08 May 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar marked government property with the municipal team
रामपुर। डीएम के निर्देश पर बुधवार को तहसील और नगर पालिका की टीमों ने पहाड़ी गेट पर स्थित सरकारी संपत्ति को चिह्नित किया है। इस दौरान केमरी और बिलासपुर रोड पर करीब 32 से भी अधिक दुकानें अतिक्रमण की जद में पाई गई हैं। इन पर दोबारा लाल निशान लगाकर संबंधित दुकानदारों से जल्द से जल्द पक्का निर्माण हटाने और दुकान खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सरकारी संपत्ति को चिह्नित करने के दौरान तहसीलदार सदर केके चौरसिया और ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी अपनी टीमों के साथ मौके पर मौजूद रहे। सत्यापन के बाद अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी गेट से बिलासपुर रोड पर करीब 17 दुकानें अतिक्रमण की जद में पाई गई हैं। इसी तरह केमरी रोड पर भी 13 से अधिक दुकान अतिक्रमण में मिली हैं। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले भी इन सभी दुकानों पर लाल निशान लगाया गया था। इसके बाद बुधवार को दोबारा सरकारी संपत्ति को चिह्नित करने का अभियान चलाया गया है। जिसके क्रम में इन दुकानों को हटा लेने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें कई पक्की दुकानों पर आज फिर से लाल निशान लगाए गए हैं। व्यापारियों से अनुरोध किया गया है कि वह अपनी पक्की दुकानों के स्ट्रक्चर को मौके से हटा लें और उसे जल्द खाली कर दें, अन्यथा किसी भी दिन जेसीबी लगाकर दुकानों को ढहा दिया जाएगा। ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि पहाड़ी गेट की सड़क की चौड़ाई वाली जमीन पर भी कई पक्की दुकानें लोगों ने बना रखी हैं, उन्हें भी चिह्नित कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि ट्रेंचिंग ग्राउंड की जमीन जैसे खाद के गड्ढों तक को लोगों ने पाटकर उस पर दुकान बना ली है। इन सभी दुकानदारों को जल्द अतिक्रमण स्वयं से हटा लेने का अनुरोध भी किया गया है। सरकारी संपत्ति चिह्नांकन के दौरान अवर अभियंता सिविल उमेश बाबू, संपत्ति लिपिक अफजल समीर, सफाई निरीक्षक अविनाश, देवेंद्र, राजीव कुमार और लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed