फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   teenager died in suspecious condition

मजदूरी करने के लिए रेवाड़ी गए किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:24 PM IST
सार

हरियाणा में मजदूरी करने गए किशोर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ होगी।किशोर की शिनाख्त के बाद उसका शव पड़ा होने की सूचना उसके परिजनों को दी गई।

विज्ञापन
teenager died in suspecious condition

विस्तार

सैदनगर (रामपुर)। हरियाणा में मजदूरी करने गए किशोर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार को गांव के बाहर पड़ा हुआ मिला। परिजनों ने किशोर की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ होगी। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के खंडिया गांव निवासी राम सिंह का पुत्र शिवम (15) वर्ष हरियाणा के जिला रेवाड़ी के महेंद्रगढ़ स्थित एक क्रशर पर मजदूरी करता था। किशोर एक महीना पूर्व स्थानीय ठेकेदारों के साथ काम पर गया था। बृहस्पतिवार की देर रात करीब 11 बजे किशोर का शव हरेटा नहर के पास पड़ा लोगों ने देखा । किशोर की शिनाख्त के बाद उसका शव पड़ा होने की सूचना उसके परिजनों को दी गई। किशोर की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों के साथ तमाम ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। शव मिलने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने किशोर को अपने साथ ले जाने वाले ठेकेदारों से संपर्क किया लेकिन उनके नंबर बंद होने के कारण बात नहीं हो सकी। उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। थानाध्यक्ष राहुल गंगवार के समझाने के बाद परिजन मृतक के शव को घर ले गए। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। किशोर जब रेवाड़ी गया था तो उसका शव गांव के बाहर पड़ा हुआ कैसे मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed