फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   team orgnized to check oxygane cylinder

ऑक्सीजन सिलेंडर व रेमेडिसिवर इंजेक्शन की उपलब्धता सुनिचित कराने को टीमों का गठन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
team orgnized to check oxygane cylinder
रामपुर। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बीच कई जिलों में ऑक्सीजन सिलिंडर और रेमेडिसिवर इंजेक्शन की कमी और कालाबाजारी की सूचनाएं भी सामने आ रही है। इसके बाद जिलाधिकारी ने जिले में ऑक्सीजन सिलिंडर और रेमेडिसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता व कालाबाजारी न होने की बात को सुनिश्चित करने के लिए तहसीलवार एसडीएम के नेतृत्व में टीमों का गठन कर दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने बताया कि ऑक्सीजन सिलिंडर और रेमेडिसिवर इंजेक्शन के साथ-साथ कोरोना संक्रमण के उपचार में प्रयोग होने वाली अन्य दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी रोकने के लिए नगर क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट के साथ-साथ प्रत्येक तहसील वार संबंधित उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में टीमों का गठन किया है। टीम में पुलिस क्षेत्राधिकारी और औषधि निरीक्षक को भी शामिल किया गया है। तहसीलवार गठित टीमें प्रतिदिन औचक निरीक्षण करके दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी। जिलाधिकारी ने कोविड-19 के संक्रमण के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत रामपुर शहर में संचालित मुख्य मेडिकल स्टोर्स एवं अस्पतालों के निकट स्थित मेडिकल स्टोर्स 24 घंटे संचालित रहने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि मेडिकल स्टोर संचालक कोविड-19 से संबंधित सभी जीवन रक्षक दवाइयों की आपूर्ति एवं उपलब्धता 24 घंटे बनाए रखेंगे। वे दवाइयों की निर्धारित दरों पर ही बिक्री करेंगे। यदि निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर दवाइयों की बिक्री का मामला संज्ञान में आता है तो विक्रेता के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed