{"_id":"0495af84486badff53b22d3cdce392cd","slug":"teachers-protest-against-district-administration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने बीएसए दफ्तर पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने बीएसए दफ्तर पर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन (विशिष्ट बीटीसी) एसोसिएशन के बैनर तले जुटे शिक्षकों ने बीएसए दफ्तर के समक्ष प्रदर्शन कर वरिष्ठ पदोन्नत शिक्षकों को गणित-विज्ञान शिक्षकों के सामान वेतन दिए जाने की मांग की। शिक्षकों ने बीएसए को ज्ञापन भी दिया।
कहा कि वरिष्ठ पदोन्नत शिक्षकों को गणित-विज्ञान के शिक्षकों के समान 17140 वेतनमान दिए जाए। इसको लेकर शासन का आदेश भी जारी हो चुका है। उन्होंने उक्त आदेश के पालन की मांग की। इस मौके पर मंडल प्रभारी अजहर अहमद, सरफराज अहमद, अंकुर चौहान, सलीम, नासरा बी, शालिनी, शारिक, जावेद खां, मोहम्मद सईद आदि मौजूद रहे।
वहीं, प्राथमिक शिक्षक संघ ने 72,825 शिक्षकों की भर्ती के तहत नियुक्त नए शिक्षकों को वेतन का भुगतान कराने की मांग की है। मिलक ब्लाक अध्यक्ष रवेंद्र गंगवार के नेतृत्व में शिक्षकों ने बीएसए से मुलाकात की और ज्ञापन दिया। कहा कि नए शिक्षकों की तैनाती मिले छह माह का वक्त गुजर चुका है, लेकिन उन्हें वेतन नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
सभी को वेतन दिलाया जाए। उन्होंने वरिष्ठ शिक्षकों को भी 17140 का वेतनमान देने की मांग की। इस मौके पर धीरज कुमार, नजाकत अली, गोविंद सिंह, अमरपाल सिंह, मनोज शर्मा, अशोक यादव आदि मौजूद रहे। उधर, माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की अंबेडकर पार्क में हुई बैठक में वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को मानदेय जारी करने की घोषणा का स्वागत किया है।
शिक्षक विधायक संजय मिश्रा के चुनावी वादे पूरा करने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने शिक्षकों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। महेंद्र सिंह लोधी, योगेश कुमार, हरपाल सिंह, सोमपाल, सिंह, नितिन शर्मा, सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, हेमेंद्र, संतोष कुमार, रजनी, वीर सिंह, साबिर हुसैन, जसवंत सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
संघ की एक अन्य बैठक में डा. महफूज अहमद ने मानदेय के लिए बजट जारी करने पर खुशी जाहिर की। ज्यारत हुसैन, जोगिंदर सिंह, रणधीर राय, उमादत्त गुप्ता, नरेश सिंह मौजूद रहे। संचालन लाखन सिंह ने किया। वहीं, विधान परिषद की कार्यवाही के दौरान शिक्षक नेताओं के साथ सुरक्षा कर्मियों की ओर से किए गए अभद्र व्यवहार से शिक्षक संघ में गुस्सा है। माध्यमिक शिक्षक संघ ने इस मामले की निंदा की है।
माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट की बैठक में कहा कि विधान परिषद में शिक्षकों के विनियमतीकरण की मांग को लेकर दिए जा रहे धरने के दौरान शिक्षक नेताओं को सुरक्षाकर्मियों ने बाहर निकाल दिया। इसको लेकर शिक्षकों में नाराजगी है। संघ के सदस्यों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश जाहिर किया।
कहा कि शिक्षकों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिक्षक संघ 15 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शुभेंद्र पाल सिंह, ओमप्रकाश, चितेंद्र कुमार यदुवंशी, भारत सिंह, खालिद, सौ सिंह, आरबी लाल, विजेंद्र सिंह, राधेश्याम, पीतांबर दास, केपी सिंह, कमल किशोर, मुनेद्र कुमार, गिरीजाशंकर, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।