फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Teachers distributed sweaters to 100 students with mutual cooperation

Rampur News: शिक्षकों ने आपसी सहयोग से 100 विद्यार्थियों को बांटे स्वेटर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Teachers distributed sweaters to 100 students with mutual cooperation
रामपुर। नगर पंचायत नरपतनगर के कंपोजिट विद्यालय के शिक्षकों ने ठंड में ठिठुरते हुए आने वाले स्कूल के 100 बच्चों को आपसी सहयोग से स्वेटर खरीदकर बांटे। नगर पंचायत अध्यक्ष खालिद अली के हाथों से स्वेटर पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुल उठे। सरकार ने परिषदीय स्कूलों के बच्चों को यूनिफार्म, स्वेटर, जूता और मोजा आदि के लिए डीबीटी के माध्यम से उनके अभिभावकों के खातों में 1200 रुपये भेजे हैं। तमाम अभिभावकों ने उन पैसों से बच्चों के ड्रेस, स्वेटर आदि खरीदे भी, लेकिन तमाम अभिभावक ऐसे भी रहे जो किसी कारण बच्चों के लिए स्वेटर नहीं खरीद पाए थे। ऐसे बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल आ रहे थे। बीते चार दिन से घने कोहरे के साथ ही ठंड अधिक बढ़ गई है। ऐसे में ठिठुरते बच्चों को देख शिक्षकों का दिल पसीज गया। प्रधानाध्यापक फिरासत हुसैन, शिक्षक अभिषेक पाठक, रोहित धीमान, अरविंद कुमार, राहुल और शिक्षिकाओं सुनीता कुमारी और स्नेहा ने आपसी सहयोग से 20 हजार रुपये जुटाए और 100 विद्यार्थियों के लिए स्वेटर खरीद लिए।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष खालिद अली ने स्वेटर वितरण किया। चेयरमैन ने शिक्षकों के इस प्रयास की सराहना की। इस मौके पर व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मसरूर अहमद, दिव्यांग संगठन के अध्यक्ष रहमत अली और आसिफ खालिद आदि रहे।
विज्ञापन

.......................

कंपोजिट विद्यालय नरपत नगर के स्टाफ ने सराहनीय कार्य किया है। उनका यह कार्य अन्य शिक्षकों के लिए अनुकरणीय है। विद्यालय और विद्यार्थियों के लिए सामुदायिक सहभागिता भी बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय कुमार, बीईओ स्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed