{"_id":"668f1687edc4c770b00a8134","slug":"teachers-decided-the-outline-of-the-movement-against-online-attendance-rampur-news-c-282-1-smbd1025-125479-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ऑनलाइन हाजिरी के खिलाफ शिक्षकों ने तय की आंदोलन की रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ऑनलाइन हाजिरी के खिलाफ शिक्षकों ने तय की आंदोलन की रूपरेखा
Thu, 11 Jul 2024 04:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 11 Jul 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक श्री गुरुनानक इंटर काॅलेज में संघ अध्यक्ष प्रताप सिंह व संघर्ष समिति ब्लाॅक अध्यक्ष भूपेंद्र प्रताप राव के नेतृत्व में हुई, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि डिजिटलाइजेशन को लेकर पूरे प्रदेश के शिक्षकों द्वारा विरोध प्रदर्शन एवं रोष प्रकट किया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा विरोध प्रदर्शन और तुगलकी फरमानों का बहिष्कार करने के लिए कार्यक्रम जारी किया गया है। बैठक में डिजिटलाइजेशन और ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में कार्यक्रम पर चर्चा की गई। 11 व 12 जुलाई को ऑनलाइन उपस्थिति के आदेश को वापस लिए जाने के लिए सहमति अथवा असहमति के पक्ष में हस्ताक्षर कराए जाएंगे। 14 जुलाई को दोपहर 2 से 3:30 बजे तक प्रदेश स्तर पर ट्विटर अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सभी शिक्षणेत्तर कर्मचारी शामिल होंगे। 15 जुलाई को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को डिजिटलाइजेशन के विरोध में ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। इसके उपरांत भी शासन द्वारा अपना आदेश वापस नहीं लिया जाता है, तो 23 जुलाई से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर अनवरत धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में ब्लॉक मंत्री प्रभजोत सिंह, गुरप्रीत सिंह तहसील प्रभारी, संदीप शर्मा ब्लॉक कोषाध्यक्ष, लोकेश राजपूत, शुभम, माधव गुप्ता, प्रदीप कुमार, विजय सैनी, हर्ष बालियान, आशुतोष कुमार, विनीत मलिक आदि भी शामिल रहे।