फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Tata Magic and bike collide in dense fog, youth dies

Rampur News: घने कोहरे में टाटा मैजिक और बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Tata Magic and bike collide in dense fog, youth dies
पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर शुरू की मामले की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दढ़ियाल। घने कोहरे के कारण मंगलवार सुबह ग्राम सरकथल स्थित आईटीआई के पास टाटा मैजिक और बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक दूर जा गिरे और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में ग्राम नखियाई स्वार निवासी लक्की की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका साथी भी गंभीर रूप से जख्मी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टाटा मैजिक और बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसी दौरान लक्की के गांव के प्रधान चंचल मौके से गुजर रहे थे। उन्होंने लक्की को अपने वाहन से मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed