{"_id":"6a08d2e1c1d1b7f08b02f182","slug":"tanda-burglary-creates-panic-jewellery-and-cash-stolen-from-house-rampur-news-c-282-1-smbd1026-171134-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: टांडा में चोरी से दहशत, घर से जेवरात और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: टांडा में चोरी से दहशत, घर से जेवरात और नकदी चोरी
विज्ञापन
टांडा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनूपुरा मझरा अपलगढ़ में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर करीब सात लाख रुपये के जेवरात और नकदी चुरा ली। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी जगपाल सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार शाम चार बजे समान लेने चंदौसी गए थे। उनका छोटा बेटा निर्भय सिंह शुक्रवार रात रामपुर में रूका था। घर पर पुत्र पुष्पेंद्र और पुत्रवधू काजल छत पर सो रहे थे, जबकि पत्नी विकेश जानवरों की रखवाली के लिए बाहर खुले में थीं। इसी दौरान चोर कमरे में रखी अलमारी और संदूक के ताले तोड़कर सामान चुरा ले गए।
चोर तीन तौले सोना, तीन जोड़ी चांदी की चेन, पांच चांदी के सिक्के और करीब 70 हजार रुपये नकद ले गए। घर में रखी रायफल को उन्होंने हाथ नहीं लगाया। सुबह करीब चार बजे पुष्पेंद्र के पशुओं को चारा देने उठने पर बिखरा सामान और टूटे ताले देख चोरी की जानकारी हुई। उसकी चीख-पुकार पर ग्रामीण जमा हो गए। गांव से करीब 200 मीटर दूर संदूक और कुछ सामान बरामद हुआ।
विज्ञापन
इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सीओ टांडा केएन आनंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।