फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   taken action against five roawayas drivers

मिलक में बाइपास से बस ले जाने पर पांच रोडवेज चालक-परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
taken action against five roawayas drivers
रामपुर। मिलक में बाईपास से होकर बसें ले जाने पर एआरएम ने पांच रोडवेज चालकों और परिचालकों पर कार्रवाई की है। एआरएम ने उनके मार्ग पत्र जमा कर संबंधित डिपो के अधिकारियों को इन चालक-परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई को लिखा है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से आदेश है कि जो भी बस नेशनल हाईवे से गुजरेगी वह मिलक के अंदर होकर जाएगी। जिससे स्थानीय लोगों को असुविधा न हो और रोडवेज बसों के संचालन का लाभ मिल सके। मिलक से रोजाना दैनिक कामगर व अन्य लोग रामपुर-बरेली आते और जाते हैं लेकिन कुछ चालक और परिचालक विभागीय आदेशों का पालन नहीं कर रहे थे और बाईपास से होकर बसों को ले जाते थे। इससे यात्रियों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता था। इसको लेकर ही मंगलवार की शाम सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल वार्ष्णेय ने मिलक बाईपास पर सहायता यातायात निरीक्षक शैलेंद्र कुमार के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें पांच रोडवेज बस नगर के बाहर से जाती मिलीं। इनमें लोनी, महाराजगंज, खतौली, बहराइच, कौशांबी डिपो की बसें थीं। उन्होंने इन बसों पर कार्रवाई करते हुए भविष्य में नगर के अंदर से बसें ले जाने की चेतावनी दी। निरीक्षण के दौरान परिचालकों के पास सैनिटाइजर और मास्क चेक किए गए। साथ ही सभी यात्रियों को मास्क लगाने के निर्देश दिए गए। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिल वार्ष्णेय ने बताया कि चेकिंग की गई थी। इसमें पांच बसों के चालकों और परिचालकों के खिलाफ उनके डिपो के अधिकारियों को उनके खिलाफ कार्रवाई को लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed