फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Swimming pool and marriage hall will be developed in the township

Rampur News: टाउनशिप में विकसित होगा स्वीमिंग पूल और विवाह मंडप

Fri, 11 Apr 2025 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 11 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Swimming pool and marriage hall will be developed in the township
रामपुर। रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) की ओर से विकसित की जाने वाले पहले गेट बंद टाउनशिप अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। आरडीए टाउनशिप में स्वीमिंग पूल के साथ ही विवाह मंडल विकसित करने पर मंथन कर रहा है। साथ ही पूरी कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरों लगाए जाएंगे। इसको लेकर प्रशासन प्लान तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

रामपुर विकास प्राधिकरण 18 साल बाद पहली टाउनशिप बनाने जा रहा है। आरडीए ने आगामी 10 वर्षों की जरुरत को देखकर शहर में रामपुर-शाहबाद रोड, मुरादाबाद-बरेली रोड एवं रामपुर-नैनीताल रोड के मध्य आवासीय योजना का विकास प्रस्तावित किया है। यह टाउनशिप नैनीताल रोड पर स्थित पहाड़ी, भमरौआ, बढ़पुरा शर्की और ताशका गांव की जमीन पर बनाई जाएगी। इसके लिए किसानों की 65.6345 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की जा रही है।
विज्ञापन

टाउनशिप निर्माण के लिए राज्यपाल से अनुमति मिलने के बाद शासन ने एक अरब रुपये जारी कर दिए थे। बजट मिलने के बाद प्राधिकरण की ओर से जमीनों को खरीदने के लिए कवायद शुरू कर दी है। आरडीए की ओर से 531 किसानों की जमीन चिह्नित की गई है। इन किसानों से जमीन खरीदने की कवायद तेज की गई है। आरडीए की ओर से किसानों की जमीन पर अब आपत्ति मांगी गई हैं। इन आपत्तियों का निस्तारण दस दिन के भीतर किया जाना है। इस बीच आरडीए इस कॉलोनी में तेजी से विकास कराने पर विचार कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार इस कॉलोनी में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी,जिसमें स्वीमिंग पूल के साथ ही बरात घर व क्लबघर बनाया जाएगा। इसको लेकर अफसर मंथन कर रहे हैं। जल्द ही इस पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा यहां पर सीसीटीवी कैमरों को भी लगाया जाएगा। इसको लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



---------------------------------

170 एकड़ में स्थापित होगी टाउनशिप

रामपुर में स्थापित होने जा रही गेट बंद टाउनशिप 170 एकड़ क्षेत्रफल वाली होगी। इसमें आरडीए करीब 18,500 रुपये प्रति गज में प्लाट बिक्री करेगा। यह टाउनशिप मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन योजना में तैयार की जानी है। जिसके तहत प्रस्तावित सीड कैपिटल के रूप में 291 करोड़ 69 लाख रुपये स्वीकृत हैं।


----------------------

यहां बसेगी कॉलोनी

पहाड़ी, भमरौआ, बढ़पुरा शर्की और ताशका

------------------------

टाउनशिप की कार्य योजना पर नजर

जमीन अधिग्रहण पर कुल खर्च- 2.91 अरब

स्वीकृत धनराशि- 1.45 अरब
जारी की गई धनराशि-एक अरब

300 करोड़ से टाउनशिप में होंगे विकास कार्य।
-------------------------

आरडीए की ओर से टाउनशिप का निर्माण कराया जा रहा है। इसको लेकर कवायद की जा रही है। इस कॉलोनी में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके साथ ही सुरक्षा के भी इंतजाम किए जाएंगे। -जोगिदंर सिंह-आरडीए उपाध्यक्ष एवं डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article