फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Swearing-in ceremony of newly elected office bearers of the Bar

Rampur News: बार में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ शपथ ग्रहण

Wed, 28 Jan 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 28 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Swearing-in ceremony of newly elected office bearers of the Bar
स्वार सीनियर बार वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का किया गया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

स्वार। सीनियर बार वेलफेयर एसोसिएशन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष विक्रम सिंह संधू और सचिव नदीम अहमद समेत समस्त पदाधिकारियों को समारोह पूर्वक शपथ दिलाई गई। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक शफीक अहमद अंसारी ने कहा कि वादकारियों के हित के लिए बेंच से तालमेल बनाना जरूरी है।
मंगलवार की शाम आयोजित समारोह में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को वरिष्ठ वकील ताहिर हसन खां द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष विक्रम सिंह संधू, सचिव नदीम अहमद और कोषाध्यक्ष सरफराज अहमद सहित सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

इसके बाद मौजूद वकीलों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्ष ने कहा कि वकीलों और वादकारियों के हितों की रक्षा के लिए बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम अमन देओल, तहसीलदार आकाश संत, एम. जहूर खां, पंकज कुमार जोशी, शकील अहमद, दिलीप कुमार अरोड़ा, राजेंद्र नाथ गोस्वामी, जुनैद अहमद सैफी, सीनियर बार वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गुरनाम सिंह संधू, राशिद खान आदि वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed