फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Swar youth dies after falling from 8th floor in Goa

Rampur News: गोवा में स्वार के युवक की 8वीं मंजिल से गिरकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Swar youth dies after falling from 8th floor in Goa
रामपुर। कोतवाली स्वार क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी आकिब रजा (24) का गोवा में वेल्डिंग कार्य का निरीक्षण करने के दौरान आठवीं मंजिल से गिरकर निधन हो गया। वह गोवा स्थित एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी में फोरमैन थे। शनिवार को तड़के शव घर पहुंचा तो परिजन बेसुध हो गए। कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी मजदूर असगर अली का बेटा आकिब रजा सात साल से गोवा में एक निजी कंपनी की साइट पर फोरमैन के पद पर कार्यरत था। आसपास के लोगों ने बताया कि 21 मार्च को वह निर्माणाधीन बिल्डिंग की आठवीं मंजिल पर कार्य का निरीक्षण कर रहे थे कि अचानक वह लड़खड़ा कर नीचे गिर गए। उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। साथी उन्हें अस्पताल लेकर भी पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आकिब रजा का शव शनिवार को फ्लाइट से दिल्ली पहुंचा, जहां से एंबुलेंस से शव तड़के 6 बजे घर पहुंचा। शव देखकर माता-पिता और भाई-बहन का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। सुबह 9 बजे गांव के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

----------------------
छह बहन-भाइयों में दूसरे नबंर का था आकिब
आकिब रजा का विवाह नहीं हुआ था। वह छह बहन-भाइयों में दूसरे नंबर के थे। पिता ने मजदूरी कर परिवार का लालन-पालन किया। आकिब अब उनका हाथ बंटा रहे थे। नवंबर में आकिब की शादी की बात चल रही थी। इस दर्दनाक घटना ने परिवार को खुशियों की जगह गम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed